Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

राष्ट्रमंडल खेल (भारोत्तोलन) : सतीश ने दिलाया भारत को एक और स्वर्ण

Published

on

Loading

ल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 7 अप्रैल (आईएएनएस)| भारत के भारोत्तोलक खिलाड़ी सतीश कुमार शिवालिंगम ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के तीसरे दिन शनिवार को भारत की झोली में एक और स्वर्ण पदक डाल दिया।

सतीश ने भारोत्तोलन के पुरुषों के 77 किलोग्राम भारवर्ग में भारत को सोने का तमगा दिलाया।

सतीश ने स्नैच में 144 का सर्वश्रेष्ठ भार उठाया तो वहीं क्लीन एंड जर्क में 173 का सर्वश्रेष्ठ भार उठाया। कुल मिलाकर उनका स्कोर 317 रहा। उन्हें क्लीन एंड जर्क में तीसरे प्रयास की जरूरत नहीं पड़ी।

स्पर्धा का रजत इंग्लैंड के जैक ओलिवर के नाम रहा जिन्होंने 312 का कुल स्कोर किया। आस्ट्रेलिया के फ्रांकोइस इटुउंडी ने 305 के कुल स्कोर के साथ कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

भारत का यह इन खेलों में तीसरा स्वर्ण है और कुल पांचवां पदक है। यह सभी पदक भारोत्तोलन में ही आए हैं।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending