Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

राष्ट्रपति चुनाव : वेंकैया ने आंध्र के मुख्यमंत्री व पवार से बातचीत की

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)| राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पर सर्वसम्मति बनाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने अभियान तेज कर दिया है।

वरिष्ठ भाजपा नेता एम.वेंकैया नायडू ने गुरुवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार तथा अपने सहयोगी दल तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के अध्यक्ष व आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू से बातचीत की।

पवार तथा चंद्रबाबू के साथ नायडू की यह बातचीत कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ बैठक से एक दिन पहले सामने आई है। शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह तथा नायडू राष्ट्रपति उम्मीदवार पर सर्वसम्मति बनाने को लेकर सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे।

सूत्रों ने कहा कि पवार ने नायडू से कहा है कि वह बातचीत के लिए अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में ही रहेंगे, जबकि चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि उनकी पार्टी मुद्दे पर प्रधानमंत्री के फैसले के साथ खड़ी है।

वेंकैया नायडू अब तक कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी (बसपा), राकांपा, तेदेपा, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) तथा ऑल इंडिया कांग्रेस (एन.रंगासामी) के नेताओं से बातचीत कर चुके हैं।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने विपक्षी पार्टियों के साथ राष्ट्रपति उम्मीदवार पर सर्वसम्मति बनाने को लेकर एक कमेटी का गठन किया है, जिसमें राजनाथ सिंह, वेंकैया नायडू तथा अरुण जेटली शामिल हैं। अरुण जेटली फिलहाल दक्षिण कोरिया में हैं और शनिवार सुबह लौटेंगे।

सूत्रों का कहना है कि शुक्रवार सुबह राजनाथ तथा नायडू सोनिया गांधी के आवास पर उनसे मुलाकात करेंगे।

इसके बाद वे मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी के साथ बैठक करेंगे।

राष्ट्रपति पद के लिए राजग की तरफ से दौड़ में कई नाम हैं, जिनमें लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का नाम सामने आ रहा है। भाजपा में यह भी चर्चा है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) मुरली मनोहर जोशी के नाम की वकालत कर सकता है।

वहीं, विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया और अपनी रणनीति पर फैसला करने से पहले केंद्र सरकार द्वारा उम्मीदवार की घोषणा तक इंतजार करने का फैसला किया।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में हाशिये पर डाल दिए गए असंतुष्ट नेता व लोकसभा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बार फिर राष्ट्रपति पद के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को सबसे योग्य उम्मीदवार बताते हुए कहा कि वह शारीरिक रूप से स्वस्थ हैं और ‘संविधान की पेचीदगियों को समझने’ में सक्षम हैं।

सिन्हा ने ट्वीट किया, आडवाणी जी में सबसे बड़ी बात है कि वह संविधान की जटिलता को समझने में सक्षम हैं और जब फैसले लेने की जरूरत होती है, तो वह बिना किसी के प्रभाव में आए व्यापक देशहित में सही फैसला लेते हैं।

सिन्हा ने कहा कि आडवाणी (89) शारीरिक रूप से स्वस्थ हैं और पद के लिए बिल्कुल सही उम्मीदवार हैं तथा उनकी उम्मीदवारी के विरोध में किसी ने आवाज नहीं उठाई है।

सिन्हा ने कहा, किसी भी युवा नेता की तुलना में आडवाणीजी ज्यादा स्वस्थ व ऊर्जा से भरपूर हैं। उन्होंने अपने स्वास्थ्य को बनाए रखा है, ताकि वह देश की जिम्मेदारी ले सकें।

नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही सिन्हा को पार्टी में किनारे कर दिया गया। उन्हें मोदी के मंत्रिमंडल में भी जगह नहीं दी गई, जबकि उन्होंने दावा किया कि वह काफी लंबे अरसे से पार्टी से जुड़े रहे हैं, तब से जब पार्टी के लोकसभा में मात्र दो सांसद थे।

बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान सिन्हा ने जनता दल (युनाइटेड) तथा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पक्ष में टिप्पणियां की थीं। पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी सहित बिहार भाजपा के नेताओं के साथ भी उनके संबंध अच्छे नहीं हैं।

सिन्हा ने मंगलवार को आडवाणी को भाजपा का ‘पितामह’ करार देते हुए कहा कि वह देश का राष्ट्रपति बनने के लिए सबसे योग्य उम्मीदवार हैं।

आडवाणी से उनकी नजदीकियों को पार्टी में उनके किनारे होने का एक कारण माना जा रहा है।

Continue Reading

नेशनल

दिल्ली के विवेक विहार के बेबी केयर सेंटर में लगी आग, 7 बच्चों की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली| दिल्ली के विवेक विहार में शनिवार रात एक बेबी केयर सेंटर में आग लगने से 7 बच्चों की मौत हो गई. पांच बच्चों का इलाज दूसरे अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल से 12 नवजात बच्चों का रेस्क्यू किया गया था। इनमें से छह बच्चों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि एक की पहले ही मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि ऑक्सीजन सिलिंडर फटने से अस्पताल में आग लगी थी।

जानकारी के अनुसार दमकल विभाग को रात 11:32 पर आग लगने की सूचना मिली थी. जिसके तुरंत बाद मौके पर दमकल विभाग की 9 गाड़ियां भेजी गई. पुलिस और दमकल विभाग ने 12 बच्चों को रेस्क्यू किया, जिनमें से 7 की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार 5 बच्चे अस्पताल में एडमिट है। ईस्ट दिल्ली एडवांस्ड केयर हॉस्पिटल में बच्चों को एडमिट किया गया है दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा कि विवेक विहार में आईआईटी, ब्लॉक बी के पास एक शिशु देखभाल केंद्र से आग लगने की सूचना मिलते ही कुल नौ दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं थी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बच्चों के अस्पताल में आग की ये घटना हृदयविदारक है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है और जो भी इस लापरवाही का ज़िम्मेदार होगा, वो बख्शा नहीं जाएगा। दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने नवजात शिशुओं की मौत पर स्वास्थ्य सचिव से रिपोर्ट तलब की है। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाएगी। जो भी व्यक्ति दोषी हैं। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में सहानुभूति के सारे शब्द कम हैं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस हादसे में, जिन्होंने अपने मासूम बच्चों को खोया है, हम उनके साथ खड़े हैं। घटनास्थल पर सरकार और प्रशासन के अधिकारी घायलों को इलाज मुहैया करवाने में लगे हुए हैं। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा कि अस्पताल में सात बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि पांच नवजात शिशुओं का इलाज चल रहा है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जीटीबी अस्पताल ले जाया गया है।

Continue Reading

Trending