Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मंदसौर में किसानों की हत्या का मामला दर्ज न होना दुर्भाग्यपूर्ण : राहुल

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)| कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश के मंदसौर में 6 जून को पांच आंदोलनकारी किसानों को कमर से ऊपर गोली मारे जाने को ‘हत्या’ करार देते हुए इस घटना की एफआईआर दर्ज नहीं कराए जाने पर प्रदेश सरकार की आलोचना की।

पुलिस ने एक किसान की जान लाठियों से पीटकर ली थी। कुल छह किसानों की जान गई थी।

राहुल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, नौ दिनों तक प्रदर्शन करने वाले किसानों पर 45 एफआईआर दर्ज किए गए, लेकिन मंदसौर में जिन छह किसानों की हत्या की गई, उनके खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं किया गया।

मध्यप्रदेश के किसान एक जून से कर्जमाफी और उपज के उचित दाम की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे। इस आंदोलन ने 6 जून को हिंसाक रूप ले लिया। पुलिस की गोलीबारी और लाठीचार्ज में छह किसानों की मौत हो गई थी। इधर तीन दिनों में छह किसानों ने खुदकुशी कर ली है। विपक्षी कांग्रेस मुख्यमंत्री शिवराज को ‘यमराज’ कहने लगी है। व्यापम घोटाले से जुड़े 50 से ज्यादा लोगों की रहस्यमय मौत पर पार्टी ने शिवराज को ‘शवराज’ कहा था। भोपाल के टीटी नगर दशहरा मैदान में कांग्रेस का 72 घंटे का सत्याग्रह जारी है।

Continue Reading

नेशनल

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को बताया देश के लिए काला धब्बा, कहा- उसे जनता से कोई सरोकार नहीं

Published

on

Loading

पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को देश के लिए काला धब्बा बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश की जनता से कोई सरोकार नहीं है, वो सिर्फ और सिर्फ अपने राजनीतिक हितों के बारे में सोचती है। उन्होंने कहा, अपने राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकती है। गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा आज की तारीख में कांग्रेस देश और लोगों के लिए काला धब्बा (Black Spot) बन चुकी है। कांग्रेस के नेता विदेशों में जाकर देश को गाली देते हैं।

गिरिराज सिंह ने कहा कि यही इन लोगों का चाल, चरित्र और चेहरा है। इन लोगों पर भरोसा करना देश को खतरे में डालने के बराबर है। बीजेपी नेता ने कहा कांग्रेस हमेशा से ही देश के लोकतंत्र को बदनाम करती आई है। कांग्रेस कभी भी देश के लोगों के भले के बारे में नहीं सोच सकती। कांग्रेस के नेताओं ने वैश्विक मंच पर हमेशा से ही देश को अपमानित किया है, जो किसी भी मायने में उचित नहीं है। यह कहना गलत नहीं होगा कि कांग्रेस देश के लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए काला धब्बा बन चुकी है।

बता दें कि गिरिराज सिंह बीजेपी (BJP) के प्रखर नेताओं में से एक हैं, जो किसी ना किसी मसले को लेकर कांग्रेस पर हमलावर रहते हैं। शायद ही ऐसा कोई मुद्दा हो, जिसे लेकर वो कांग्रेस को घेरने से चूकते हों। उनके द्वारा दिए गए बयान हमेशा से ही सुर्खियों में रहते हैं। फिलहाल, वो बेगूसराय से सांसद हैं। इस बार भी उन्हें इसी सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया था, जहां से उन्होंने भारी मतों से जीत हासिल की। इस बार भी उन्हें मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

Continue Reading

Trending