Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

राष्ट्रपति की मुहर के बाद जम्मू-कश्मीर में लगा राज्यपाल शासन

Published

on

Loading

नई दिल्ली/जम्मू। जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर राज्यपाल शासन लागू कर दिया गया। कार्यवाहक मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के पद छोड़ने के फैसले से उपजे संवैधानिक संकट के बाद राज्यपाल एनएन वोहरा ने केंद्र को राज्यपाल शासन के विकल्प की पेशकश की थी, जिसे राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने हरी झंडी दे दी।
राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था। साथ ही चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी पीडीपी और दूसरे नंबर की पार्टी भाजपा सरकार बनाने के लिए जरूरी संख्या बल जुटाने में नाकाम रही थीं। इसके बाद राज्यपाल ने कोई और विकल्प न देखकर प्रदेश में राज्यपाल शासन लगाने की सिफारिश की।
मौजूदा जम्मू-कश्मीर विधानसभा की छह साल की अवधि 19 जनवरी को समाप्त हो रही है। तब तक अगली सरकार बनाने की व्यवस्था नहीं हो पाई तो राज्यपाल शासन आगे भी जारी रहेगा। उस हालत में केंद्र सरकार राज्यपाल के लिए सलाहकार की नियुक्ति भी कर सकती है। वर्ष 1977 के बाद यह छठा मौका है जब राज्य में राज्यपाल शासन लागू किया गया है।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending