Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

राष्ट्रपति करेंगे ‘ई-आर्ट कैटलॉग’ का विमोचन

Published

on

President-pranab-mukherjee, internatinal-women-day

Loading

नई दिल्ली| राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 11 दिसंबर को ‘राष्ट्रपति भवन की कला विरासत: एक चयन’ शीर्षक से एक इलेक्ट्रॉनिक आर्ट कैटलॉग का विमोचन बेवसाइट ‘प्रेसिडेंटऑफइंडियाडॉटएनआईसीडॉटइन’ पर करेंगे। राष्ट्रपति भवन पहली बार भवन का संपूर्ण कला संग्रह विश्व के लोगों के लिए खोल रहा है। इस कैटलॉग में राष्ट्रपति भवन की 113 उच्च गुणवत्ता वाली पेंटिंग के फोटोग्राफ्स और चुनी हुई कला वस्तुओं का संग्रह होगा।

भारत और विदेश के कुछ ही लोग जानते हैं कि राष्ट्रपति भवन में कला का समृद्ध संग्रह है। राष्ट्रपति भवन में आने वाले पूरे संग्रह का कुछ ही हिस्सा देख पाते हैं। इसके अलावा पेंटिंग के स्थान, प्रकाश व्यवस्था और दर्शकों से इसकी दूरी आदि के कारण सामान्य दर्शक को इसका अध्ययन करने और पेंटिंग की पूरी सराहना करने में परेशानी होती है। इससे दर्शक पेंटिंग को बड़ा और जूम-इन करके कला की बारिकियां देख सकेंगे जो नंगी आंखों से नहीं देखी जा सकती है।

राष्ट्रपति भवन की विज्ञप्ति के अनुसार, कैटलॉग उपयोगकर्ता के अनुकूल है और इसे फोटो एलबम की तरह डिजाइन किया गया है जिसमें पेंटिंग्स की फोटो बाएं पन्ने पर और जानकारी, कलाकार की पृष्ठभूमि और पेंटिंग का विषय दाहिने पन्ने पर है। दर्शक, श्रेणी या स्थान के जरिये कैटलॉग को ब्राउज कर सकते हैं।

ई-आर्ट कैटलॉग का अनुसंधान और संकलन राष्ट्रपति के प्रेस सचिव वेणु राजमणि ने नेशनल गैलरी ऑफ मॉर्डन आर्ट की अनुसंधान सहायक संग्राहक रुचि कुमार की सहायता से किया है।

नेशनल

बाराबंकी के हैदरगढ़ में बोले CM योगी- ये चुनाव रामभक्तों और रामद्रोहियों के बीच

Published

on

Loading

बाराबंकी। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बारांबकी के हैदरगढ़ में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस और सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इनका इतिहास घोटालों का रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बिना चेहरा और जाति देखे सबको विकास की योजनाओं से लाभान्वित किया गया। उन्होंने कहा कि हमारे आराध्य प्रभु श्रीराम भी यही चाहते हैं कि उनका परम भक्त एक बार फिर देश की सत्ता संभाले। उन्होंने आगे कहा कि चौथे चरण के मतदान के साथ ही मोदी लहर अब सुनामी बन चुकी है। पूरा देश बोल रहा है फिर एक बार मोदी सरकार। आज का नया भारत देश और दुनिया के अंदर हुए परिवर्तन का साक्षी है। दुनिया भर में भारत का सम्मान बढ़ा है। सीमाएं सुरक्षित हुई हैं। विकास के कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। सरकार की तमाम कल्याणकारी योजनाएं नए रिकॉर्ड बनाए हैं। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के लोग जो बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं, इनके समय की सच्चाई पूरा देश जानता है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव रामभक्तों और रामद्रोहियों के बीच हो रहा है।

सीएम योगी ने कहा कि पहले गरीब भूख से मरता था, किसान आत्महत्या करता था, नौजवान पलायन करता था और विकास के कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाते थे। लेकिन मोदी सरकार में पूरे देश ने परिवर्तन देखा है। आज 80 करोड़ लोगों को सरकार फ्री में राशन की सुविधा दे रही है। आयुष्मान कार्ड से 60 करोड़ लोगों को फ्री इलाज की सुविधा में मुहैया कराई गई है। 50 करोड लोगों के जनधन अकाउंट खोले गए। 12 करोड़ किसानों को किसान सम्मन निधि का लाभ प्राप्त हो चुका है। 12 करोड़ घरों में शौचालय भी बन गए हैं। 10 करोड़ घरों में उज्ज्वला योजना का सिलेंडर भी पहुंच गया है। 4 करोड़ गरीबों के पक्के मकान भी बन चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन योजनाओं का लाभ किसी का चेहरा या जाति देखकर नहीं दिया। सिर्फ सबका साथ और सब का विकास पात्रता के आधार पर योजनाओं का लाभ देशवासियों को दिया गया है। बिना भेदभाव तमाम योजनाओं का लाभ लोगों को कैसे दिया जाता है इसका उदाहरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेश करके दिखाया है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में गांव, गरीब, किसान, नौजवान और महिलाओं सभी के लिए काम हुआ है। भारतीय जनता पार्टी जब तीसरी बार केंद्र सरकार में आएगी तो यह सभी योजनाएं जारी रहेंगी। बचे हुए लोगों को भी सभी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। मोदी सरकार अब भारत में 100 फीसदी सैचुरेशन के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ेगी। क्योंकि अब भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाना है। उन्होंने कहा कि एक तरफ भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व की 10 वर्षों की मोदी सरकार है। तो दूसरी तरफ कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का घोटालों का इतिहास है। सपा और कांग्रेस की सरकारों के कारनामे जग जाहिर हैं। दोनों की सरकारों ने देश में लूट और खसोट करने की कोई भी जगह नहीं छोड़ी। कांग्रेस और सपा ने घोटालों का कीर्तिमान बनाया था। भारतीय जनता पार्टी आज देश को सम्मान और सुरक्षा दिलाने का काम कर रही है। मोदी सरकार में हाईवे, एक्सप्रेसवे, रेलवे, नए शिक्षण संस्थान और मेट्रो समेत तमाम विकास के कार्य हुए हैं। मोदी सरकार विकास के साथ विरासत को भी संजोने का काम कर रही है।

Continue Reading

Trending