Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

राम रहीम संग साये की तरह रहने वाली हनीप्रीत गायब, लुकआउट नोटिस जारी

Published

on

Loading

पंचकूला। राम रहीम की गोद ली हुई बेटी हनीप्रीत इंसा के खिलाफ पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी किया है। पंचकूला पुलिस ने हनीप्रीत पर देशद्रोह का मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही हनीप्रीत पर राम रहीम को कोर्ट से भगाने की साजिश में शामिल होने का आरोप है।

रेप के दोषी गुरमीत राम रहीम को 20 साल की सजा हो गई है, लेकिन उनके साथ साये की तरह रहने वाली हनीप्रीत फरार है। वह राम रहीम की गोद ली हुई बेटी है। पहले इनका नाम प्रियंका तनेजा था बाद में वह हनीप्रीत बन गई।

पुलिस का आरोप है कि हनीप्रीत ने राम रहीम को पुलिस की गिरफ्त से भगाने की साजिश रची थी। पिछले कुछ साल में ऐसा कोई मौका नहीं था जब हनीप्रीत राम रहीम से दूर दिखी हो, लेकिन अब राम रहीम जेल में है तो हनीप्रीत नदारद है। सूत्रों के मुताबिक हनीप्रीत ना तो रोहतक में है, जहां राम रहीम जेल में बंद है और न ही सिरसा में है, जहां राम रहीम का डेरा है।

हनीप्रीत ने राम रहीम सिंह की फिल्मों में अभिनय, संपादन और निर्देशन भी किया है। हनीप्रीत ने ‘एमएसजी 2 – द मैसेंजर’ में अभिनय किया है और फिर ‘एमएसजी -द वारियर लॉयन हार्ट’ में भी उनका स्पेशल अपियरेंस रहा है।

हरियाणा के फतेहाबाद की रहने वाली हनीप्रीत और विश्वास गुप्ता की शादी राम रहीम ने ही कराई थी हालांकि दोनों की शादी ज्यादा दिन नहीं चल सकी। कुछ समय बाद उसने राम रहीम से शिकायत की कि उसके ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान कर रहे हैं। इसके बाद राम रहीम ने साल 2009 में उसे गोद ले लिया। हालांकि राम रहीम पहले से ही तीन बच्चों का बायलॉजिकल पिता है, जिनमें दो बेटियां अमनप्रीत, चमनप्रीत और बेटा जसमीत इंसा शामिल हैं।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending