Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

फिर राम भरोसे यूपी की सियासत!

Published

on

Loading

GOd ramनई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले राजनीतिक दलों को एक बार फिर भगवान राम की याद आ गई है। खास बात यह है कि इस बार मुहिम में भाजपा के साथ सपा भी कूदी है। केंद्र सरकार जहां अयोध्या में रामायण संग्राहलय बनाने जा रही है वहीं राज्य सरकार ने अयोध्या के रामलीला संकुल में थीम पार्क बनाने की मंजूरी दे दी है।

मंगलवार को केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा अयोध्या आकर रामायण संग्रहालय की घोषणा करेंगे। वैसे रामायण संग्रहालय राम सर्किट का एक हिस्सा है जिसकी घोषणा काफी पहले केंद्र सरकार ने की थी लेकिन शर्मा को इसकी याद अब चुनावी माहौल में आई है।

इस मुद्दे पर भाजपा बढ़त न हासिल कर सके इसलिए उत्तरप्रदेश के सीएम अखिलेश यादव ने भी लखनऊ में कैबिनेट बैठक के बाद ऐलान किया कि सपा सरकार अयोध्या में राम के ऊपर एक इंटरनेशनल थीम पार्क बनाएगी। इस पार्क में रामायण से जुड़ी चीजों को एनिमेशन के जरिए दिखाया जाएगा और रामायण से संबंधित चित्र भी लगेंगे। सपा सरकार की इस योजना को केंद्र के पैंतरे का जवाब माना जा रहा है।

फिलहाल भगवान राम के प्रति राजनीतिक दलों का यह अनुराग बसपा प्रमुख मायावती को अखर गया है। उन्होंने भाजपा और सपा दोनों दलों पर निशाना साधते हुए धर्म को राजनीति व चुनावी लाभ से जोडक़र इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। बसपा प्रमुख ने कहा कि विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अयोध्या में केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा रामायण संग्रहालय और प्रदेश की सपा सरकार द्वारा रामलीला थीम पार्क बनाने की याद आई है, परन्तु समुचित बजट प्रावधानों के अभाव में सरकार के ऐसे फैसले मात्र कागजी घोषणाएं बनकर क्या नहीं रह जायेंगी?

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending