Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

रामनवमी पर सशस्त्र रैलियों के आयोजकों पर सख्त कार्रवाई होगी : ममता

Published

on

Loading

कोलकाता, 26 मार्च (आईएएनएस)| पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को राज्य प्रशासन को निर्देश दिया कि राज्य के आदेश की अवहेलना कर रामनवमी के मौके पर हथियारों के साथ रैली निकालने वालों पर ‘सख्त कार्रवाई’ की जाए। ममता बनर्जी ने कहा कि हथियारों के साथ रैली निकालना बंगाल की संस्कृति का हिस्सा नहीं है। उन्होंने कहा कि जो लोग इस गुंडागर्दी का सहारा ले रहे हैं, वे वास्तव में धर्म का राजनीतिकरण करने व इसे बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, क्या भगवान राम ने किसी से हथियारों व तलवार के साथ रैली करने को कहा था? क्या हम राज्य प्रशासन व कानून व व्यवस्था को इन गुंडों के हाथों में छोड़ सकते हैं, कौन राम को बदनाम कर रहा है? मैं पुलिस महानिदेशक (डीजी) व सभी पुलिस अधीक्षकों को इस तरह की रैली आयोजित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दे रही हूं। किसी को भी बख्शा नहीं जाना चाहिए।

ममता बनर्जी ने दक्षिण 24 परगना की जिला स्तरीय प्रशासनिक बैठक में कहा, यदि पुलिस का कोई सदस्य किसी भी तरह से इस मुद्दे को नजरअंदाज करता है तो मैं उसके खिलाफ कार्रवाई करूंगी।

उन्होंने कहा, लोग बीते कल (रविवार) की कुछ रैलियों को देखकर डरे हुए हैं। यह बंगाल की संस्कृति नहीं है। मैं एक स्पष्ट संदेश दे रही हूं कि यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वे धर्म के नाम पर व्यापार कर रहे हैं और धर्म को बदनाम कर रहे हैं। इस मुद्दे को भविष्य के लिए नहीं छोड़ा जा सकता है। इसके साथ दृढ़ता से निपटना है।

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य प्रशासन ने कुछ संगठनों को, जो रामनवमी एक दशक से ज्यादा समय से आयोजित करते हैं, पारंपरिक हथियारों के साथ जुलूस निकालने की अनुमति दी थी। लेकिन, जो धार्मिक रैलियों के नाम पर गुंडागर्दी कर रहे हैं, उन पर शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा चलाया जाएगा।

उन्होंने कहा, मैंने शांतिपूर्ण रैलियों की इजाजत दी थी। न कि किसी एक को राम के नाम पर बंदूक व तलवार की तथा दूसरे समुदाय के इलाके में दाखिल होकर वहां हत्या करने की।

उन्होंने कहा, कुछ असमाजिक तत्वों ने सड़कों पर निकलकर तलवार व बंदूकों के साथ समस्या पैदा की। यह बंगाल में नहीं हो सकता। बंगाल की एक अलग संस्कृति रही है। हम सभी तरह के त्योहार मनाते हैं और इसमें दुर्गा पूजा से लेकर रमजान व क्रिसमस शामिल है, लेकिन हमेशा शांति व सौहार्द बनाए रखा जाता है।

बंगाल सरकार के सार्वजनिक तौर पर हथियार ले जाने की रोक का उल्लंघन करते हुए रामनवमी पर कई हथियारबंद रैलियां संघ से जुड़े संगठनों ने राज्य के विभिन्न भागों में निकालीं थीं। इनमें बीरभूम, पश्चिम मिदनापुर, हावड़ा व कोलकाता के कुछ स्थान शामिल है। इन जगहों पर पुरुष, महिलाओं व बच्चों तक ने भगवा झंडे लहराते हुए धारदार हथियारों जैसे तलवार, चाकूओं के साथ रैली निकाली।

पुरुलिया जिले में रामनवमी के जुलूस के दौरान दो समूहों में हुई झड़प के बाद एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई व पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। यहां हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता तलवारों के साथ जश्न मनाने के लिए निकले थे।

Continue Reading

नेशनल

जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा

Published

on

Loading

नई दिल्‍ली। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर तगड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल को क्‍या बना दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि संदेशखाली, ममता बनर्जी की निर्ममता और बर्बरता का संदेश चीख-चीख कर दे रहा है। ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है? जहां रवींद्र संगीत गूंजना चाहिए था, वहां बम-पिस्तौल मिल रहे हैं।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। इसी से समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने किस तरह अराजकता फैला रखी है। मैं बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करता हूं कि आप सभी संदेशखाली पर ममता बनर्जी से जवाब मांगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की पीड़िता को पार्टी का टिकट देकर भाजपा महिला सशक्तिकरण के संदेश को मजबूती दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को जवाब दिया है कि ये महिलाएं अकेली नहीं है उनके साथ पूरा समाज, पूरा देश खड़ा है। संदेशखाली में महिलाओं की इज्जत-आबरू और उनकी जमीनें बचाने के लिए वहां गई जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर भी घातक हमला किया गया।

जेपी नड्डा ने आगे कहा, “मैं आज समाचार पढ़ रहा था कि संदेशखाली में तलाशी के दौरान सीबीआई ने तीन विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक रिवॉल्वर, बंदूकें, कई गोलियां और कारतूस बरामद किए हैं।” इसी से समझा जा सकता है कि ममता सरकार ने राज्य में किस तरह अराजकता फैला रखी है। उन्होंने पूछा कि क्या ममता बनर्जी जनता को डराकर, उनकी जान लेकर चुनाव जीतेंगी। क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रवीन्द्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरबिंदो जैसे मनीषियों ने ऐसे बंगाल की कल्पना की थी।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। ममता दीदी, यदि आपको ऐसा लगता है कि आप ऐसा करके चुनाव जीत जाएंगी तो ये आपकी भूल है। जनता आपको इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि ममता सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शाहजहां शेख जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व पर खतरा बने हुए हैं। महिलाओं के साथ जिस तरह का सलूक हो रहा है वह सच में बहुत ही संवेदनशील और कष्टदायी है।

Continue Reading

Trending