Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

रामदेव की पतंजलि अब निजी सुरक्षा कारोबार में उतरेगी

Published

on

Loading

हरिद्वार, 14 जुलाई (आईएएनएस)| योग गुरु बाबा रामदेव द्वारा स्थापित पतंजलि समूह ने एफएमसीजी (तेज खपत उपभोक्ता वस्तु) बाजार और आयुर्वेदिक उत्पाद के कारोबार में प्रमुख स्थान हासिल कर चुकी है। अब यह कंपनी निजी सुरक्षा व्यापार में प्रवेश करने जा रही है। पतंजलि के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पतंजलि की निजी सुरक्षा इकाई का नाम रामदेव का पराक्रम सुरक्षा प्राइवेट लि. होगा, जिसका पंच लाइन ‘पराक्रम सुरक्षा आपकी रक्षा’ होगा।

इसमें सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी, अर्धसैनिक बलों के कर्मी और पुलिस कर्मी को निजी सुरक्षा गार्ड के लिए बहाल किए गए लोगों को ‘अलग और पेशेवर’ प्रशिक्षण देने के लिए बहाल किया जाएगा।

योग गुरु द्वारा जारी बयान के मुताबिक, कंपनी ‘युवाओं के बीच देशभक्तिपूर्ण उत्साह’ और ‘प्रशिक्षुओं के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अनुकूल वातावरण बनाने के उद्देश्य से इस विस्तार के साथ आगे बढ़ रही है।’

बयान में कहा गया, हमारा लक्ष्य अब व्यक्तियों के बीच सुरक्षा की भावना को प्रेरित करना है तथा देश की सुरक्षा के लिए काम करने का संकल्प लेना है। कंपनी ने बताया कि वह अपनी सेवाएं अखिल भारतीय स्तर पर मुहैया कराएगी।

Continue Reading

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending