Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

राफेल सौदा : पर्रिकर से आज मुलाकात करेंगे फ्रांस के रक्षा मंत्री

Published

on

rafel jets

Loading

नई दिल्ली। फ्रांस के रक्षा मंत्री ज्यां येवेस ली द्रियान और भारतीय रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के बीच यहां बुधवार को होने वाली वार्ता में 36 राफेल युद्धक विमानों की खरीददारी पर प्रमुखता से वार्ता होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी फ्रांस यात्रा के दौरान पूरी तरह तैयार राफेल विमानों की खरीदारी करने की घोषणा की थी। औपचारिक वार्ता मोदी की फ्रांस यात्रा के समय हुई संयुक्त घोषणा की तर्ज पर होगी। इस घोषणा में भारत ने फ्रांस से कहा था कि भारत सरकार पूरी तरह तैयार 36 राफेल विमानों की यथाशीघ्र खरीदारी करना चाहेगी।

पर्रिकर ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा कि दोनों पक्ष विमानों की आपूर्ति के लिए एक अंतर-सरकारी समझौता करने पर सहमत हुए हैं। विमानों की आपूर्ति भारतीय वायु सेना की जरूरतों के मुताबिक निर्धारित अवधि के भीतर होगी। विमानों, संबंधित उपकरणों और हथियारों की आपूर्ति वायुसेना के परीक्षण में मंजूर किए गए मानकों के अनुरूप होगी। विमानों की मरम्मत की दीर्घकालीन जिम्मेदारी फ्रांस की होगी।
दोनों रक्षा मंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 9-12 अप्रैल के फ्रांस दौरे के दौरान राष्ट्रपति फ्रांस्वा होलांद के साथ शुरू हुई सुरक्षा और रक्षा वार्ता को आगे बढ़ाएंगे, साथ ही 36 राफेल विमानों की खरीदारी पर भी वार्ता करेंगे। फ्रांस के दूतावास द्वारा जारी एक बयान में यहां कहा गया कि फ्रांसीसी मंत्री की इस यात्रा का मकसद है 10 अप्रैल की भारत-फ्रांस संयुक्त घोषण पर आगे की वार्ता करना।

ली द्रियान के साथ वरिष्ठ सरकारी अधिकारी और राफेल निर्माता कंपनी दस्सॉ के वरिष्ठ अधिकारी भी आएंगे। 36 राफेल आयात पर लगभग 35 हजार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। समझौते की बारीकियां तय करने के लिए दोनों सरकारों की एक संयुक्त समिति गठित की जाएगी। पर्रिकर ने राज्यसभा में यह भी कहा कि रूस के साथ एक बहुउद्देश्यीय लड़ाकू विमान की डिजाइन, विकास और उत्पादन के लिए एक समझौते पर सरकार ने हस्ताक्षर किए हैं।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending