Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

राफेल का दाम बताने में पैंतरा क्यों बदल रहीं रक्षामंत्री : राहुल

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)| फ्रांस से लड़ाकू विमान राफेल सौदे को लेकर मोदी सरकार पर हमला करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को सवालिया लहजे में कहा कि रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने इस मसले पर अपना पैंतरा क्यों बदला और कहा कि वह विमान की कीमतों का खुलासा नहीं करेंगी।

राहुल ने ट्वीट करके पूछा, रक्षामंत्री नवंबर 2017 में दिए अपने बयान से क्यों मुकर गईं?

राहुल ने ट्वीट में नवंबर रक्षामंत्री की ओर से दिए गए बयान का जिक्र किया है। उन्होंने लिखा है कि रक्षामंत्री ने नवंबर में कहा था कि वह राफेल विमान की कीमतों का खुलासा करेंगी, लेकिन फरवरी 2018 में वह कीमतों को गोपनीय बता रही हैं।

उन्होंने ट्वीट में इसका जवाब देते हुए लिखा, भ्रष्टाचार होने, मोदीजी को बचाने, मोदी के मित्रों को बचाने और इसमें सबको बचाने के लिए ऐसा किया जा रहा है।

सीतारमण ने सोमवार को संसद में कहा था कि अंतर्देशीय सरकारों के बीच हुए करार में गोपनीय सूचना होने के कारण फ्रांस के साथ राफेल लड़ाकू विमान सौदे के ब्यौरे का खुलासा नहीं किया जा सकता है।

राहुल गांधी ने सौदे को लेकर सरकार पर हमला बोला और प्रधानमंत्री पर इस मसले पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया।

Continue Reading

नेशनल

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को बताया देश के लिए काला धब्बा, कहा- उसे जनता से कोई सरोकार नहीं

Published

on

Loading

पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को देश के लिए काला धब्बा बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश की जनता से कोई सरोकार नहीं है, वो सिर्फ और सिर्फ अपने राजनीतिक हितों के बारे में सोचती है। उन्होंने कहा, अपने राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकती है। गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा आज की तारीख में कांग्रेस देश और लोगों के लिए काला धब्बा (Black Spot) बन चुकी है। कांग्रेस के नेता विदेशों में जाकर देश को गाली देते हैं।

गिरिराज सिंह ने कहा कि यही इन लोगों का चाल, चरित्र और चेहरा है। इन लोगों पर भरोसा करना देश को खतरे में डालने के बराबर है। बीजेपी नेता ने कहा कांग्रेस हमेशा से ही देश के लोकतंत्र को बदनाम करती आई है। कांग्रेस कभी भी देश के लोगों के भले के बारे में नहीं सोच सकती। कांग्रेस के नेताओं ने वैश्विक मंच पर हमेशा से ही देश को अपमानित किया है, जो किसी भी मायने में उचित नहीं है। यह कहना गलत नहीं होगा कि कांग्रेस देश के लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए काला धब्बा बन चुकी है।

बता दें कि गिरिराज सिंह बीजेपी (BJP) के प्रखर नेताओं में से एक हैं, जो किसी ना किसी मसले को लेकर कांग्रेस पर हमलावर रहते हैं। शायद ही ऐसा कोई मुद्दा हो, जिसे लेकर वो कांग्रेस को घेरने से चूकते हों। उनके द्वारा दिए गए बयान हमेशा से ही सुर्खियों में रहते हैं। फिलहाल, वो बेगूसराय से सांसद हैं। इस बार भी उन्हें इसी सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया था, जहां से उन्होंने भारी मतों से जीत हासिल की। इस बार भी उन्हें मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

Continue Reading

Trending