Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

भाजपा पुलिस का इस्तेमाल हमारे खिलाफ कर रही है : आप

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)| आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिह ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली पुलिस अपराध को नियंत्रित करने में विफल रही है और इसका प्रयोग केवल हमारे पार्टी विधायकों के खिलाफ निशाना साधने के लिए किया जाता है।

उन्होंने पत्रकारों से कहा, दिल्ली पुलिस का यहां हो रहे अपराध जैसे हत्या, दुष्कर्म व डकैती से कुछ लेना-देना नहीं है। इसका इस्तेमाल हमारे पार्टी को निशाना बनाने के लिए किया जाता है।

दिल्ली की एक अदालत ने पिछले सप्ताह आप विधायक राखी बिरला के पिता भूपेंद्र बिरला और अन्य आप नेता राम प्रताप गोयल को सामूहिक दुष्कर्म के मामलों में रिहा कर दिया था।

पीड़िता ने आरोप लगाया था कि बिरला और गोयल दोनों ने निगम चुनावों में सीट दिलाने का वादा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था।

संजय सिंह ने कहा, मामले की सुनवाई के दौरान, शिकायतकर्ता ने खुद कहा कि उसने यह मामला भाजपा और पुलिस के कहने पर दर्ज करवाया था।

उन्होंने कहा, हमारे 15 पार्टी विधायकों के खिलाफ फर्जी मामले दर्ज किए गए। एक के बाद एक मामले अदालत में गलत साबित हुए।

उन्होंने कहा, जिस तरह से भाजपा और उसकी पुलिस हमारे पार्टी सदस्यों का उत्पीड़न कर रही है, इसे कोई भी देख सकता है।

राखी बिरला ने कहा कि उनके पिता के खिलाफ यह मामला उनकी छवि को खराब करने के लिए दर्ज किया गया था।

उन्होंने कहा, वह 6 नवंबर 2016 का दिन था, जब मुझे पता चला कि एक महिला ने मेरे 60 वर्षीय पिता के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। बाद में, पुलिस ने आश्चर्यजनक ढंग से कुछ और गंभीर मामले उनके खिलाफ लगा दिए। अदालत में सुनवाई के दौरान, वह मेरे पिता को नहीं पहचान पाई और मामला गलत साबित हो गया।

Continue Reading

नेशनल

दिल्ली के विवेक विहार के बेबी केयर सेंटर में लगी आग, 7 बच्चों की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली| दिल्ली के विवेक विहार में शनिवार रात एक बेबी केयर सेंटर में आग लगने से 7 बच्चों की मौत हो गई. पांच बच्चों का इलाज दूसरे अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल से 12 नवजात बच्चों का रेस्क्यू किया गया था। इनमें से छह बच्चों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि एक की पहले ही मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि ऑक्सीजन सिलिंडर फटने से अस्पताल में आग लगी थी।

जानकारी के अनुसार दमकल विभाग को रात 11:32 पर आग लगने की सूचना मिली थी. जिसके तुरंत बाद मौके पर दमकल विभाग की 9 गाड़ियां भेजी गई. पुलिस और दमकल विभाग ने 12 बच्चों को रेस्क्यू किया, जिनमें से 7 की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार 5 बच्चे अस्पताल में एडमिट है। ईस्ट दिल्ली एडवांस्ड केयर हॉस्पिटल में बच्चों को एडमिट किया गया है दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा कि विवेक विहार में आईआईटी, ब्लॉक बी के पास एक शिशु देखभाल केंद्र से आग लगने की सूचना मिलते ही कुल नौ दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं थी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बच्चों के अस्पताल में आग की ये घटना हृदयविदारक है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है और जो भी इस लापरवाही का ज़िम्मेदार होगा, वो बख्शा नहीं जाएगा। दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने नवजात शिशुओं की मौत पर स्वास्थ्य सचिव से रिपोर्ट तलब की है। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाएगी। जो भी व्यक्ति दोषी हैं। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में सहानुभूति के सारे शब्द कम हैं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस हादसे में, जिन्होंने अपने मासूम बच्चों को खोया है, हम उनके साथ खड़े हैं। घटनास्थल पर सरकार और प्रशासन के अधिकारी घायलों को इलाज मुहैया करवाने में लगे हुए हैं। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा कि अस्पताल में सात बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि पांच नवजात शिशुओं का इलाज चल रहा है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जीटीबी अस्पताल ले जाया गया है।

Continue Reading

Trending