Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

राज्यसभा की कार्यवाही फिर बाधित

Published

on

Loading

नई दिल्ली| राज्यसभा की कार्यवाही शुक्रवार को भी नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस सदस्यों के सभापति की आसंदी के करीब जमघट लगाने और नारेबाजी करने के कारण बाधित रही। सुबह में राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने के कुछ देर बाद ही कांग्रेस सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया, जिसे देखते हुए उप-सभापति पी.जे. कुरियन ने सदन की कार्यवाही पूर्वाह्न् 11.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

पूर्वाह्न् 11.30 बजे के बाद सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई, जिसके बाद भी कांग्रेस सदस्यों का प्रदर्शन व नारेबाजी जारी रही। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तानाशाह बताया।

केंद्रीय संसदीय कार्य राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने सदन में अराजकता बढ़ती देख कहा, “इस तरह का शोरशराबा चिड़ियाघर में होता है।”

उपसभापति कुरियन ने राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर तक के लिए स्थगित करने से पहले कहा, “मैं माफी चाहूंगा। कुछ सदस्य चिल्ला रहे हैं, जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। हम सदन की कार्यवाही नहीं चला पा रहे हैं। अहम विधेयक अटके पड़े हैं। आप अपने कर्तव्य का निर्वाह करने में असफल हो रहे हैं।”

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending