Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

अधिकारी सोशल मीडिया का अधिकतम उपयोग करें : राज्यवर्धन

Published

on

राज्यवर्धन

Loading

राज्यवर्धननई दिल्ली| केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने शुक्रवार को सरकारी अधिकारियों को सोशल मीडिया का अधिकतम उपयोग करने और आम जनता के लिए उपयोगी जानकारी का प्रसार करने को कहा। राठौड़ ने यहां ‘सरकारी संचार के लिए सोशल नेटवर्किं ग का प्रभावशाली उपयोग’ विषय पर आधारित एक कार्यशाला में अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों के साथ दो तरफा संचार स्थापित करने की कोशिश की है।

उन्होंने कहा, “आप आज की दुनिया में जानकारी छिपा नहीं सकते। आपको जानकारी साझा करनी होगी। मकसद लोगों को सही प्रकार की सामग्री प्रदान करना है।”

राठौड़ ने प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) के अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा, “हमें खुलने की जरूरत है, आमतौर पर सरकार अपने इर्द-गिर्द एक तरह की दीवार खड़ी रखती है। लेकिन आज समय बदल रहा है।”

राठौड़ ने कहा कि सोशल मीडिया अपना महत्व साबित कर चुका है और सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाले मुद्दे और विचार किसी के भी दिमाग और विचारों को प्रभावित करते हैं।

उन्होंने कहा कि ज्यादातर केंद्रीय मंत्री फेसबुक पर हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि अभी भी उस मामले में सुधार की गुंजाइश है।

नेशनल

जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा

Published

on

Loading

नई दिल्‍ली। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर तगड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल को क्‍या बना दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि संदेशखाली, ममता बनर्जी की निर्ममता और बर्बरता का संदेश चीख-चीख कर दे रहा है। ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है? जहां रवींद्र संगीत गूंजना चाहिए था, वहां बम-पिस्तौल मिल रहे हैं।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। इसी से समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने किस तरह अराजकता फैला रखी है। मैं बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करता हूं कि आप सभी संदेशखाली पर ममता बनर्जी से जवाब मांगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की पीड़िता को पार्टी का टिकट देकर भाजपा महिला सशक्तिकरण के संदेश को मजबूती दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को जवाब दिया है कि ये महिलाएं अकेली नहीं है उनके साथ पूरा समाज, पूरा देश खड़ा है। संदेशखाली में महिलाओं की इज्जत-आबरू और उनकी जमीनें बचाने के लिए वहां गई जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर भी घातक हमला किया गया।

जेपी नड्डा ने आगे कहा, “मैं आज समाचार पढ़ रहा था कि संदेशखाली में तलाशी के दौरान सीबीआई ने तीन विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक रिवॉल्वर, बंदूकें, कई गोलियां और कारतूस बरामद किए हैं।” इसी से समझा जा सकता है कि ममता सरकार ने राज्य में किस तरह अराजकता फैला रखी है। उन्होंने पूछा कि क्या ममता बनर्जी जनता को डराकर, उनकी जान लेकर चुनाव जीतेंगी। क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रवीन्द्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरबिंदो जैसे मनीषियों ने ऐसे बंगाल की कल्पना की थी।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। ममता दीदी, यदि आपको ऐसा लगता है कि आप ऐसा करके चुनाव जीत जाएंगी तो ये आपकी भूल है। जनता आपको इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि ममता सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शाहजहां शेख जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व पर खतरा बने हुए हैं। महिलाओं के साथ जिस तरह का सलूक हो रहा है वह सच में बहुत ही संवेदनशील और कष्टदायी है।

Continue Reading

Trending