Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

यूपी से केंद्र का सौतेला व्यवहार बच्चा-बच्चा जानता है : सपा

Published

on

Loading

rajendra chaudharyलखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के उपाध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शाह ने गुरुवार को इटावा में अपने भाषण में ‘बचकानेपन’ की हद कर दी। उन्हें बताना चाहिए था कि उत्तर प्रदेश के विकास में उन्होंने कितनी मदद की। उप्र के साथ केंद्र का सौतेला व्यवहार अब राज्य का बच्चा-बच्चा जानने लगा है।

उन्होंने कहा कि उप्र से निर्वाचित उनके 73 सांसद हैं, केंद्र सरकार में दर्जनभर मंत्री हैं और खुद प्रधानमंत्री भी यहीं से सांसद हैं। इसके बजाय वे गुजरात की कहानी सुनाते रहे। नीति आयोग बनाकर भाजपा ने कैसे उत्तर प्रदेश के राज्यांश में नौ हजार करोड़ रुपये का नुकसान किया है, यह तथ्य भी छुपा नहीं है।

चौधरी ने कहा कि उप्र में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चार साल में राज्य के विकास की जितनी जनहित की परियोजनाएं लागू की हैं, उसकी अन्य राज्य सरकारें भी प्रशंसा कर रही हैं, लेकिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को यहां कुछ दिखाई नहीं पड़ रहा है। वह भूल गए कि सैफई (इटावा) में, जिस हवाईपट्टी पर उतरे वह सपा की ही देन है। जिस सडक़ से वे गुजरे वह भी इसी सरकार ने बनाई है और इटावा के नुमाइश मैदान के, जिस मंच से वह जनता को बरगलाने की कोशिश में लगे थे, वह भी सपा ने ही बनवाया है।

चौधरी ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अखिलेश सरकार के विकास कार्यो से चिढ़ है। सच तो यह है कि भाजपा के हाथ से गुजरात भी खिसकता जा रहा है। जिस गुजरात मॉडल का चुनाव में बखान करके भाजपा ने केंद्र में सरकार बना ली, तबसे किसान तबाह हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा सांप्रदायिकता का जहर घोलकर उत्तर प्रदेश में भी सत्ता में आना चाहती है। शाह सपा के खिलाफ कितनी भी साजिशें रच लें, वह कहीं सफल होने वाले नहीं हैं।

प्रादेशिक

राजस्थान के दौसा में सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को बेकाबू कार ने कुचला, तीन की मौत, 8 घायल

Published

on

Loading

दौसा। राजस्थान के दौसा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहाँ एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में एक बच्ची भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि हादसे में दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि छह को आगे के इलाज के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल में रेफर किया गया। कार को जब्त कर लिया गया है, हालांकि चालक फरार है। उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

हादसा गुरुवार की रात करीब 11.15 बजे हुआ है। सभी मृतक व घायल खानाबदोश परिवार के लोग थे, जो टीकाराम पालीवाल गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास सड़क किनारे झुग्गी में रहते थे। हेड कॉन्स्टेबल बृजकिशोर ने बताया कि रात करीब 11.20 बजे घटना की सूचना पुलिस को मिली थी। फौरन पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि तेज रफ्तार कार के ड्राइवर ने तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सड़क किनारे सो रहे लोगों को कुचल दिया है। घटना की सूचना पर गुरुवार की देर रात महवा विधायक राजेंद्र मीणा हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से घायलों का हालचाल जाना और थाना इंचार्ज जितेंद्र सोलंकी को कार ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा।

जयपुर स्थित एसएमएस हॉस्पिटल में ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज डॉ. अनुराग धाकड़ ने बताया कि दौसा के महवा से रेफर होकर 6 घायलों को यहां भर्ती किया गया था। इसमें से 1 दिलीप नाम के युवक को छुट्‌टी दे दी गई है। 5 अन्य को सर्जरी यूनिट में भर्ती रखा गया है। इसमें एक मरीज के सिर में थोड़ी ज्यादा चोट है, बाकी चार की स्थिति सामान्य है। इनका इलाज चल रहा है।

Continue Reading

Trending