Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

राजस्थान सरकार के रवैये से नाराज विधायक का इस्तीफा

Published

on

Loading

जयपुर, 1 जनवरी (आईएएनएस)| प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली सरकार की ओर से डॉक्टरों की हड़ताल को लेकर अपनाए गए रवैये से नाराज निर्दलीय विधायक राजकुमार शर्मा ने सोमवार को राजस्थान विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने प्रदेश सरकार के उदासीन रवैये के विरोध में अपना इस्तीफा विधानसभाध्यक्ष कैलाश मेघवाल को दिया।

राजस्थान में सरकारी डॉक्टरों की हड़ताल बुधवार को समाप्त हुई। लेकिन नवंबर और दिसंबर के दौरान दोनों बार की हड़ताल में अस्पताल में डॉक्टर नहीं होने की वजह से कई मरीजों की मौत हो गई थी।

शर्मा ने मीडिया को बताया कि वह पूरे मामले को लेकर परेशान थे। उन्होंने कहा, क्योंकि डॉक्टर प्रदेश सरकार को सहयोग कर रहे थे। लेकिन सरकार ने बदले की भावना से 12 डॉक्टरों का तबादला कर दिया, जिसको लेकर डॉक्टर हड़ताल पर गए थे। बाद में हड़ताल के मसले का जिस तरीके से समाधान किया गया उससे मैं और ज्यादा परेशान हुआ। इसलिए मैंने इस्तीफा देने का फैसला किया।

शर्मा नवलगढ़ से विधायक हैं। उन्होंने बताया कि वसुंधरा राजे की सरकार के साथ समझौता होने पर डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म कर दी, लेकिन हड़ताल के दौरान जो लोगों की जानें गईं उसके लिए कोई जिम्मेदारी तय नहीं की गई।

शर्मा पूर्व में प्रदेश में राज्यमंत्री भी रहे हैं और 2008 में वह बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर विधानसभा चुनाव जीते थे और प्रदेश में अशोक गहलोत की अगुवाई में कांग्रेस की सरकार को उन्होंने समर्थन किया था।

Continue Reading

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending