फोटो गैलरी
राजनीति से लेकर फिल्मी दुनिया तक के सितारों ने मिस वर्ल्ड मानुषी को कहा ऐसा…….
मुंबई| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बॉलीवुड के महानायक और हरियाणा से संबंध रखने वाली कई हस्तियों ने भारत की मानुषी छिल्लर को मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीतने पर बधाई दी है।
मोदी ने शनिवार को ट्वीट किया, बधाई मानुषी छिल्लर! भारत को आपकी उपलब्धि पर गर्व है।
वहीँ अमिताभ ने लिखा है की हमारी दुनिया में एक मिस वर्ल्ड! गर्व और शुभकामनाएं। हमें गर्व और खुशी है कि उन्होंने विश्व के नक्शे पर भारत के झंडे को बुलंद किया है। बधाई मानुषी छिल्लर।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, हमें आप पर गर्व है।
हरियाणा में 1997 में एक डॉक्टर माता-पिता के घर जन्मी मानुषी ने शनिवार को चीन के सान्या में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया। भारत में लैगिक अनुपात के मामले में इस राज्य (हरियाणा) की स्थिति सबसे अधिक खराब है।
भारतीय खिलाड़ी दीपा मलिक ने लिखा, खूबसूरती, बुद्धिमानी, खेल आप जिस क्षेत्र की भी बात करें, उसमें हरियाणा की लड़कियां खुद को साबित कर रही हैं। एक और जीत ने भारत की महिमा बढ़ाई। मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर आपने धमाल मचा दिया..बधाई।
अभिनेता, निर्देशक सतीश कौशिक ने ट्वीट किया, मानुषी छिल्लर हरियाणा का गहना हैं, जिन्होंने 17 साल बाद मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर भारत को गौरवान्वित किया है। हरियाणा की महिला शक्ति को सलाम।
टीवी शो ‘ना आना इस देश मेरी लाडो’ की अभिनेत्री मेघना मलिक ने कहा कि यह राज्य के लिए गर्व का क्षण है, जबकि अभिनेता रणदीप हुडा ने लिखा, पहले उनकी नजर खेलों पर रही और अब ग्लैमर पर है। ये हरियाणवी महिलाएं..मैं कहता कि कुछ अलग ही हैं..बहुत बढ़िया मानुषी छिल्लर।
मानुषी को उनकी जीत पर पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन सहित मुग्धा गोडसे, लारा दत्ता, नफीसा अली और सेलिना जेटली ने भी बधाई दी।
लारा ने लिखा, शानदार जीत पर मानुषी छिल्लर को बधाई। आप पर बहुत गर्व है।
मुग्धा गोडसे ने लिखा, मानुषी छिल्लर मिस वर्ल्ड 2017..वाह.बधाई। कई सालों बाद भारत के लिए खुशी का समय।
नफीसा अली ने लिखा, बेहद प्यारी और उनका सफर बहुत अच्छा हो और इसका अच्छे से लुत्फ लें।
सेलिना ने लिखा, बधाई हो मानुषी छिल्लर, बहुत बढ़िया। ताज वापस लाने पर आप पर गर्व है।
फोटो गैलरी
ब्लैक ड्रेस में भूमि पेडनेकर ने दिखाया जलवा, कातिल अदाओं पर फैंस फ़िदा
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) मुंबई के एक अवॉर्ड शो में ब्लैक आउटफिट में पहुंचीं। एक हाथ में गोल्डन चूड़ियां आर कानों में गोल्डन इयर रिंग्स पहनकर भूमि बला की खूबसूरत लग रही थीं।
all photo credit Bhumi Pednekar instagram
उन्होंने बेबी पिंक लिपस्टिक लगा रखी थी और इस हाई स्लिट ड्रेस के साथ उन्होंने अपने बालों को खुला रखा था। भूमि पेडनेकर का यह अंदाज देखकर हर मंत्र मुग्ध दंग रह गया।
भूमि के लुक पर फिदा हुए फैंस
भूमि पेडनेकर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी इन तस्वीरों को शेयर किया है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर यह फोटोज शेयर करते हुए लिखा- बहुत आराम से अपनी विनिंग स्पीच के साथ खड़ी हूं। भूमि का यह किलर लुक फैंस को तो अच्छा लगा ही, साथ ही रिया कपूर, ताहिरा कश्यप, पत्रलेखा समेत तमाम सेलेब्रिटीज ने भी लुक की बहुत तारीफ की है।
View this post on Instagram
भूमि ने किए हैं कई डिफरेंट रोल
एक्ट्रेस ने अपने अभी तक के करियर में हर तरह के किरदार किए हैं। आयुष्मान खुराना के साथ जहां वो फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ में काम कर चुकी हैं तो उन्होंने फिल्म ‘बाला’ में भी एक डार्क लड़की का रोल प्ले किया है।
View this post on Instagram
Bhumi Pednekar in black dress, Bhumi Pednekar bold pics, Bhumi Pednekar bold look,
-
ऑटोमोबाइल3 days ago
इन आसान उपायों से आप आसानी से बढ़ा सकते हैं अपनी बाइक का माइलेज
-
नेशनल3 days ago
पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं: पीएम मोदी
-
नेशनल3 days ago
असदुद्दीन ओवैसी ने मुख्तार अंसारी को बताया शहीद, बोले- उन्हें जहर देकर मारा गया
-
नेशनल3 days ago
लोकसभा चुनाव : दूसरे चरण की 88 सीटों पर वोटिंग जारी, पीएम मोदी ने की रिकार्ड मतदान की अपील
-
बिजनेस3 days ago
Whatsapp ने दी भारत छोड़ने की धमकी, कहा- अगर सरकार ने मजबूर किया तो
-
नेशनल3 days ago
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में दो आतंकियों को किया ढेर
-
नेशनल3 days ago
सुप्रीम कोर्ट का विपक्ष को झटका- नहीं लौटेगा बैलेट पेपर, न EVM और VVPAT का 100 फीसदी मिलान
-
प्रादेशिक3 days ago
बिहार: दरभंगा में शादी में आतिशबाजी से घर में लगी आग, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत