Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

राजद-जद(यू) गठबंधन तय : शरद

Published

on

पटना,जनता दल (युनाइटेड),अध्यक्ष शरद यादव,विधानसभा चुनाव,भारतीय जनता पार्टी,मुख्यमंत्री पद

Loading

पटना | जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष शरद यादव ने शुक्रवार को कहा कि इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए लालू प्रसाद के राष्ट्रीय जनता दल(राजद) के साथ गठबंधन ‘तय एवं सुनिश्चित’ है। शरद यादव ने राजधानी पटना में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ तीन घंटे चली मुलाकात के बाद मीडिया को बताया, “जद(यू) और राजद के बीच गठबंधन तय एवं सुनिश्चित है। लेकिन मैं इस गठबंधन की तारीख नहीं बता सकता।”

जद(यू) अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर दोनों दलों के बीच मतभेदों की अफवाहों को खारिज कर दिया। शरद ने दिल्ली रवाना होने से पूर्व कहा, “गठबंधन जल्द अंतिम रूप लेगा और अन्य मुद्दों पर बात जारी रहेगी।” उन्होंने कहा कि वह जद(यू), राजद और कांग्रेस में एक मजबूत (चुनाव पूर्व) गठबंधन को लेकर आश्वस्त हैं। यादव ने कहा, “बिहार चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हार सुनिश्चित करने के लिए एक मजबूत धर्मनिरपेक्ष गठबंधन मौजूदा समय की मांग है।”

प्रादेशिक

सलमान खान फायरिंग मामला: पुलिस ने एक और आरोपी को फरीदाबाद से पकड़ा, आज होगी कोर्ट में पेशी

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मुंबई पुलिस की ये छठवीं गिरफ्तारी है। जिस शख्स को पुलिस ने पकड़ा है उसका नाम हरपाल सिंह है और उसे हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की आज MCOCA कोर्ट में पेशी भी होगी।

मुंबई क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी बताया कि आरोपी हरपाल सिंह को मंगलवार तड़के मुंबई लाया गया और उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। मुंबई पुलिस ने अब तक इस मामले में कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक अन्य सदस्य और आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी ने पूछताछ के दौरान इस मामले में सिंह की संलिप्तता को उजागर किया था।

बता दें कि पुलिस ने रफीक चौधरी को इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि सिंह ने रफीक चौधरी को सलमान खान के आवास के आसपास ‘रेकी’ करने के लिए कहा था और इस काम के लिए उसे दो से तीन लाख रुपये भी दिए थे। वर्तमान में गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती सेंट्र्ल जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई का नाम गोलीबारी मामले में सामने आया है। माना जा रहा है कि अनमोल अमेरिका या कनाडा में है।

Continue Reading

Trending