Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

‘अविवाहित और बैंक खाता न होने के कारण अमेरिका ने वीजा देने से किया इन्कार’

Published

on

Loading

ramdevभोपाल। पतंजलि योग संस्थान के प्रमुख योगगुरु बाबा रामदेव ने मध्यप्रदेश के इंदौर में वैश्विक निवेशक सम्मेलन (ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट) के उद्घाटन समारोह में एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि कभी अमेरिका ने उन्हें वीजा देने से मना कर दिया था, मगर बाद में उन्हें 10 वर्ष का वीजा दिया गया। बाबा रामदेव ने वीजा न मिलने की वजह का भी खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वह अविवाहित हैं और बैंक में उनका खाता भी नहीं है। इसलिए अमेरिका ने उन्हें वीजा नहीं दिया था। जब उन्हें यूनाइटेड नेशन को संबोधित करने जाना था, तब उन्हें वीजा दिया गया।

उन्होंने आगे कहा, भारत में दुनिया से 25 लाख करोड़ का आयात होता है, हमारे देश में इस बात का सामथ्र्य है कि हम इससे ज्यादा निर्यात कर सकते हैं। भारत दुनिया का मैन्युफैक्चरिंग हब बन सकता है, मध्यप्रदेश में भी मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की क्षमता है।

रामदेव ने कहा कि वह जड़ी-बूटियों के क्षेत्र में बड़ा काम करना चाहते हैं। मध्यप्रदेश में भी बड़ा निवेश करने के लिए प्रयासरत हैं, मगर राज्य के उद्योग विभाग ने तो उन्हें मात्र 45 एकड़ जमीन ही उपलब्ध कराई है।

इंदौर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में शनिवार को दो दिवसीय ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का उद्घाटन वित्तमंत्री अरुण जेटली ने किया। इस मौके पर केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद, इस्पात मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending