Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

यूपी सरकार की पहल, अयोध्या और काशी में गूजेंगे भजन

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के दो प्रमुख धार्मिक नगर अयोध्या और काशी में अब सुबह-शाम भजन गूजेंगे। राज्य सरकार इसके लिए दोनों नगरों के स्नान घाटों पर विश्वस्तरीय म्यूजिक सिस्टम लगवाने जा रही है। यह जानकारी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को दी। मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर स्वास्थ्य विभाग के एक कार्यक्रम के दौरान किसी राजनीतिक दल का नाम लिए बगैर कहा कि कुछ लोग कांवड़ियों के लिए डीजे की मांग कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि डीजे तो डिस्को डांस के लिए होता है। फिर कांवड़ियों की इसकी क्या जरूरत है। भाजपा पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि अगर ये लोग कांवड़ियों के लिए भजन की बात करते तो अच्छा होता। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे बजाने पर रोक लगा दी है। चारों तरफ इसका विरोध हो रहा है। इस मुद्दे पर मुरादाबाद में हिंदू संगठनों और पुलिस के बीच टकराव भी हो चुका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने अयोध्या में परिक्रमा मार्ग पर छायादार वृक्ष भी लगवाया है। वृक्ष लगवाते समय वहां के साधु-संतों से राय भी ली गई थी। उनकी सलाह के अनुसार वहां पूजा वाले वृक्ष भी लगवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की समाजवादी सरकार लोकहित को ध्यान में रखकर काम कर रही है। इस मौके पर सूबे के स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन के निशाने पर मीडिया रही। अपने 35 मिनट के संबोधन में हसन लगभग 30 मिनट तक मीडिया को ही नसीहत देते रहे।

उन्होंने मीडिया पर यह आरोप भी मढ़ा कि भाजपा के झूठ में शामिल होकर उसने केंद्र में मोदी की सरकार बनवा दी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि उप्र की सपा सरकार के मुकाबले पूरे देश में कोई सरकार काम नहीं कर रही है, लेकिन मीडिया को यहां के अच्छे काम दिखाई नहीं दे रहे हैं।

नेशनल

पश्चिम बंगाल में हुए रेल हादसे पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जताया दुःख, दार्जिलिंग रवाना

Published

on

Loading

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में हुए रेल हादसे पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दुःख जताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर लिखा है, NFR जोन में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना हुई है। बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। रेलवे, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ मिलकर काम कर रहे हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

बता दें कि इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में ट्रेन के लोको पायलट भी शामिल हैं। मृतकों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना एनएफ रेलवे के सीपीआरओ सब्यसाची डे का कहना है कि लगभग 25 लोग घायल हो गए हैं और उन्हें पास के अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। बचाव अभियान युद्ध स्तर पर चल रहा है। हम बचाव अभियान को समाप्त करने की कोशिश कर रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारी पहले ही घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कंचनजंगा को एक मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी है। हमें 8 लोगों की मौत की जानकारी मिली है।

पश्चिम बंगाल में कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना पर पूर्व रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि अभी इसके कारण के बारे में बात करना जल्दबाजी होगी लेकिन आधुनिक समय में इसकी जांच और गहन सुधार की आवश्यकता है। मैं अनुमान लगा रहा हूं कि संभवतः यह इंजन ‘कवच’ (एक स्वचालित ट्रेन सुरक्षा (एटीपी) प्रणाली) नहीं थी। मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि सरकार सुधारात्मक कार्रवाई करेगी।

 

Continue Reading

Trending