Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

यूपी : सपा के 4 एमएलसी ने ली विधान परिषद की सदस्यता

Published

on

MLC

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए मनोनीत चार सदस्यों (एमएलसी) ने बुधवार को विधान परिषद के सदस्य के रूप में शपथ ली। शपथ लेने वालों में सभी एमएलसी समाजवादी पार्टी के सदस्य हैं। इस शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी मौजूद रहे। विधान परिषद अध्यक्ष गणेश शंकर पांडेय ने विधानभवन में सुबह 11 बजे आयोजित एक सादे समारोह में सभी एमएलसी को शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण करने वाले सदस्यों में एसआरएस यादव, लीलावती कुशवाहा, रामवृक्ष यादव और लालू यादव के समधी जीतेंद्र यादव का नाम शामिल है। उल्लेखनीय है कि विधान परिषद में बीते 25 मई से एमएलसी की 9 सीटें खाली हैं। सपा के कोटे से विधानपरिषद में 9 सदस्य चुने जाने थे, लेकिन राज्यपाल ने राज्य सरकार द्वारा भेजे गए एमएलसी के नौ नामों की सूची में से पांच नामों को वापस लौटा दिया था और सिर्फ चार पर अपनी सहमति जताई थी।

एमएलसी पद की शपथ लेने के बाद लीलावती कुशवाहा और जीतेन्द्र यादव ने कहा कि हम लोग सपा के आभारी हैं, जिसने एमएलसी पद के लिए हमारा चुनाव किया। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के कार्यकाल को अभी डेढ़ साल बाकी हैं, ऐसे में हमारी कोशिश है कि हम सपा के फायदे के लिए ज्यादा से ज्यादा काम करें।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending