Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

यूपी : विधानसभा अध्यक्ष ने सभी दलों से मांगा सहयोग

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने शुक्रवार से शुरू हो रहे मानसून सत्र के सुचारू रूप से संचालन के लिए सभी राजनीतिक दलों के नेताओं से सहयोग देने का अनुरोध किया। सभी दलों ने विधानसभा अध्यक्ष की बात पर सहमत होकर सत्र को चलाने में सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।

विधानभवन में आयोजित सर्वदलीय बैठक में उन्होंने सभी दलों के नेताओं से विधानसभा की गौरवशाली परम्परा के अनुरूप आचरण करने का आग्रह करते हुए कहा कि इस सत्र में सरकारी कामकाज को निपटाने के अलावा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए भी पहल की जानी चाहिए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री तथा नेता सदन अखिलेश यादव ने कहा कि विधानसभा के सत्र से सदस्यों को जनता की समस्याओं को सरकार के संज्ञान में लाकर, उनका समाधान कराने का अवसर मिलता है।

सत्तापक्ष की तरफ से सदन चलाने में पूरा सहयोग प्रदान करने का आश्वासन देते हुए उन्होंने कहा कि विधानसभा को बेहतर एवं रचनात्मक ढंग से चलाकर देश के समक्ष एक उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए। बैठक में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्ट्रीय महासचिव व विधानसभा में विपक्ष के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य, सदन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सुरेश कुमार खन्ना, कांग्रेस पार्टी के नेता प्रदीप माथुर तथा राष्ट्रीय लोकदल के दलबीर सिंह ने भी अपने-अपने दलों की ओर से पूरा सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending