Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

संप्रग, राजग मेरे साथ फुटबाल की तरह बर्ताव कर रहे : माल्या

Published

on

Loading

Vijay-mallya

नई दिल्ली | ऋण नहीं चुकाने के मामले में फंसे किंगफिशर एयरलाइंस के पूर्व प्रमुख विजय माल्या ने शुक्रवार को कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंध (संप्रग) की पूर्ववर्ती सरकार और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की मौजूदा सरकार उनके साथ फुटबाल की तरह बर्ताव करती रही है और वह भी बिना किसी ‘रेफरी’ के। माल्या ने ट्वीट कर कहा, “मीडिया को पिच की तरह इस्तेमाल किया जाता रहा है। मैं फुटबाल बन गया हूं। दो प्रतिस्पर्धी टीमें- संप्रग व राजग खेलती रही हैं। दुर्भाग्यवश कोई रेफरी नहीं है।”

उन्होंने ट्वीट कर कहा, “मैं सीबीआई के आरोपों से हैरान हूं। मुट्ठीभर पुलिसकर्मी कारोबार और अर्थव्यवस्था के बारे में क्या जानते हैं?”

माल्या ने पूर्व दूरसंचार मंत्री दयानिधि मारन के एयरसेल-मैक्सिस सौदे में भ्रष्टाचार के आरोपों से मुक्त होने का जिक्र करते हुए भी सीबीआई पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा, “सीबीआई ने मारन बंधुओं पर आरोप लगाकर इतना बखेड़ा खड़ा किया। आखिर में क्या हुआ? अंत में सच्चाई की जीत हुई या सीबीआई की?”

एयरसेल-मैक्सिस सौदे में मारन और अन्य आरोपियों को विशेष अदालत द्वारा सभी आरोपों से मुक्त किए जाने के एक दिन बाद माल्या का यह बयान सामने आया है।

माल्या (61) ने ट्वीट कर कहा, “सीबीआई कुछ चुनिंदा ईमेल मीडिया में जारी कर रही है और मेरे व संप्रग सरकार के खिलाफ आरोप लगाए जा रहे हैं।”

माल्या दो मार्च, 2016 को देश से फरार हो गए थे और फिलहाल ब्रिटेन में रह रहे हैं।

 

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending