Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

यूनीसेफ की सद्भावना दूत बनीं कॉमेडियन व लेखिका लिली सिंह

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 16 जुलाई (आईएएनएस)| भारतीय मूल की कनाडाई लेखिका, हास्य कालकार व यूट्यूब पर ‘सुपरवुमन’ के नाम से सनसनी बनीं लिली सिंह शनिवार को यहां एक विशेष कार्यक्रम में यूनीसेफ की सद्भावना दूत नियुक्त की गईं। लिली (28) यूनीसेफ के साथ मध्य प्रदेश गईं, जहां उन्होंने बेहद गरीबी और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में रह रहे बच्चों व किशोरों से मुलाकात की।

एक सद्भावना दूत के रूप में लिली डिजिटल माध्यम पर अपनी मौजूदगी का इस्तेमाल बच्चों और युवाओं को उनके द्वारा सामना की जाने वाली चुनौतियों के बारे में बोलने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

लिली ने कहा, सद्भावना दूत के रूप में यूनीसेफ का हिस्सा बनकर और इसके हर बच्चे तक पहुंचने के मिशन के समर्थन के लिए अपनी आवाज का इस्तेमाल करने का मौका मिलने पर मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं।

यूट्यूब पर लिली के 1.1 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। इस साल उन्होंने अपनी बेस्टसेलर किताब ‘हाउ टू बी ए बाज : ए गाइड टू कान्करिंग लाइफ’ जारी की थी।

यूनीसेफ के उप कार्यकारी निदेशक जस्टिन फोरसिथ ने कहा कि लिली पहले से ही ‘सुपरवुमन’ हैं, जो दुनयिाभर की लड़कियों के सशक्तिकरण में सहयोग करती हैं।

लिली यूनीसेफ के सद्भावना दूत के रूप में काम करने वाली हस्तियों जैसे-पूर्व फुटबॉलर डेविड बेकहम, एभिनेता ओरलैंडो ब्लूम, जैकी चेन, लियाम नीसन, प्रियंका चोपड़ा, पॉप गायक रिकी मार्टिन और गायिका शकीरा आदि की जमात में शामिल हो गई हैं।

Continue Reading

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending