Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

युवाओं का दिल जीतने के लिए कश्मीर में सरकार बनाई : भाजपा

Published

on

श्रीनगर,भारतीय जनता पार्टी,जम्मू एवं कश्मीर,उद्योगमंत्री चंद्र प्रकाश गंगा,पदाधिकारियों

Loading

श्रीनगर | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को कहा कि जम्मू एवं कश्मीर में गठबंधन सरकार युवाओं के दिलेदिमाग को जीतने और जम्मू क्षेत्र तथा घाटी के बीच के फासले को पाटने के लिए बनाई गई है।

भाजपा नेता और उद्योगमंत्री चंद्र प्रकाश गंगा ने पार्टी पदाधिकारियों की कार्यशाला के दौरान यह बात कही। इसी दौरान उन्होंने ‘महासंपर्क अभियान’ की शुरुआत की। उन्होंने कहा, “हमारी पार्टी पहली बार यहां सत्ता में है। यह सभी के विकास के साथ दिलों से दिलों को जोड़ने वाले माहौल तैयार करने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है।” मंत्री ने कहा, “हमारे लोगों विशेषकर युवाओं से जुड़ने के प्रयास के फल दिखने लगे हैं, क्योंकि कश्मीर में भाजपा सदस्यों की संख्या 3,33,000 हो गई है।”

उन्होंने कश्मीर में पहली बार भाजपा की सरकार बनने का श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया। मंत्री ने कहा, “भाजपा जम्मू एवं कश्मीर के प्रांतों के विकास के लिए भावनात्मक स्तर पर भी संबंध बनाना चाहता है।” राज्य में पार्टी की 26 सीटें हैं, लेकिन सभी जम्मू क्षेत्र से हैं और यह घाटी में अपना खाता भी नहीं खोल पाई है। उन्होंने कहा, “कश्मीर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को दिल छोटा करने की जरूरत नहीं है, उनकी चिंताओं पर ध्यान दिया जाएगा।” मंत्री ने कहा कि मोदी नीत भाजपा सरकार राज्य में गहरी रुचि ले रही है। उन्होंने कहा, “मोदीजी के पास जम्मू एवं कश्मीर को शांतिपूर्ण एवं उन्नतिशील राज्य बनाने का दृष्टिकोण है।”

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending