Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

युवक कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा सांसदों का विशेषाधिकार नोटिस

Published

on

Loading

नई दिल्ली| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद किरीट सोमैया ने लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के आवास के बाहर भारतीय युवक कांग्रेस (आईवाईसी) के कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को लेकर गुरुवार को एक विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री एम.वेंकैया नायडू ने बुधवार के प्रदर्शन को लोकतंत्र पर हमला करार दिया, जबकि भाजपा सांसद अर्जुन राम मेघवाल ने इसे लोकतंत्र की हत्या कहा।

लोकसभा में इस मुद्दे को उठाते हुए सोमैया ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ उनके आवास के बाहर प्रदर्शन किया गया और उनका पुतला दहन किए जाने की भी आशंका थी।

भाजपा के कई सदस्यों के साथ मिलकर उन्होंने अध्यक्ष से उनकी नोटिस को स्वीकार करने की अपील की।

चिंता व्यक्त करते हुए नायडू ने कहा कि युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता अध्यक्ष के आवास पर क्यों गए थे।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “यह धमकी के सिवा कुछ नहीं है। यह बेहद गंभीर मुद्दा है। यह संसदीय लोकतंत्र पर हमला है। इसे गंभीरतापूर्वक लेना चाहिए।”

अध्यक्ष से विशेषाधिकार हनन नोटिस को स्वीकार करने की अपील करते हुए नायडू ने कहा, “आप असहमत हो सकते हैं, लेकिन उनकी मंशा पर गौर करें, तो यह उनके घर पर जाकर उनका पुतला जलाना था।”

उल्लेखनीय है कि युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने तीन अगस्त को कांग्रेस के 25 सांसदों के निलंबन को लेकर बुधवार को अध्यक्ष के आधिकारिक आवास के बाहर प्रदर्शन किया था।

संसद की कार्यवाही में जान बूझकर बाधा डालने और सदन में नियमों का पालन करने के लिए अध्यक्ष द्वारा बार-बार की गई अपील को अनसुना करने को लेकर कांग्रेस के 25 सांसदों को पांच दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया था।

युवक कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा ने सांसदों के निलंबन को लोकतंत्र का अपमान करार दिया।

कांग्रेस अपने 25 सांसदों के निलंबन को लेकर लोकसभा की कार्यवाही का बहिष्कार कर रही है। कई अन्य विपक्षी पार्टियां भी प्रदर्शन में कांग्रेस का साथ दे रही है।

 

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, कहा- आतंकवादियों की पैरवी करने वालों को तो राम मंदिर बुरा ही लगेगा

Published

on

Loading

गोरखपुर। सीएम योगी ने शुक्रवार को गोरखपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद और भाजपा प्रत्याशी रविकिशन शुक्ल के नामांकन के बाद, उनके पक्ष में महंत दिग्विजयनाथ पार्क में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि तीसरे चरण के मतदान तक हताश हो चुके विपक्ष के नेता अब भगवान राम पर टिप्पणी करने लगे हैं। कोई कहता है कि राम मंदिर बेकार है तो कोई कहता है कि राम मंदिर से जनता को क्या लाभ है। योगी ने कहा कि आतंकवादियों की पैरवी करने वालों को तो राम मंदिर बुरा ही लगेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तीसरे चरण में लोकसभा का चुनाव अब उस मोड़ पर पहुंच गया है जहां विपक्ष ने हार मान ली है। कांग्रेस, सपा बसपा सबने हार स्वीकार कर ली है। तीन चरणों में 285 सीटों पर यानी पूरे देश के अंदर आधा चुनाव संपन्न हो चुका है। योगी ने कहा कि चुनाव प्रचार में देश के अंदर उन्हें नौ राज्यों में जाने का अवसर प्राप्त हुआ है। पूरे देश के अंदर एक ही स्वर गूंज रहा है, “फिर एक बार मोदी सरकार”। देश की जनता के लिए सारी समस्याओं का समाधान रामराज है और इसी रामराज के लिए जनता बार-बार मोदी सरकार को चुन रही है। जनता यही कह रही है, जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे। हम उनको लाएंगे जिन्होंने रामराज की परिकल्पना को साकार किया है।

उन्होंने कहा कि सरकार में रहते हुए आज के विपक्ष ने राम जन्मभूमि पर आतंकी हमला करने वालों के खिलाफ, माफियाओं के खिलाफ कड़े कदम उठाए होते तो संकटमोचन मंदिर और कचहरी पर आतंकी हमले नहीं होते। आतंकवाद के मुद्दे पर घुटना टेकने की नीति का दुष्परिणाम रहा कि इन हमलों में हजारों लोगों को जान गंवानी पड़ी। उन्होंने आगे कहा कि देश की जनता के लिए सारी समस्याओं का समाधान रामराज है और इसी रामराज के लिए जनता बार-बार मोदी सरकार को चुन रही है। जनता यही कह रही है, जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे। रामराज का मतलब सबका सम्मान, सबकी सुरक्षा, सबका विकास और गरीब कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर तबके को बिना भेदभाव प्राप्त होना है।

Continue Reading

Trending