Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

यात्रा के अंतिम पड़ाव पर ताजिकिस्तान पहुंचे पीएम मोदी

Published

on

modi in tazakistaan

Loading

दुशांबे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार शाम किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक से रवाना हुए और मध्य एशिया के दौरे के आखिरी पड़ाव ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे पहुंच गए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट किया, “मध्य एशिया के व्यस्त कार्यक्रम का आखिरी पड़ाव ताजिकिस्तान पहुंचे। ताजिकिस्तान में प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत प्रधानमंत्री रसूलजोदा ने दुशांबे में किया।”

तजाकिस्तान पहुंचने पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि वे वहां पर किए गए स्वागत से अभिभूत हैं और उसके लिए उन्होंने ताजिकिस्तान के पीएम का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के बाद भारत और ताजिकिस्तान के संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाना चाहता हूं।

इससे पहले किर्गिस्तान से मोदी के रवाना होने के दौरान विकास स्वरूप ने ट्वीट किया था, “गुडबाय बिश्केक! प्रधानमंत्री अपने मध्य एशिया दौरे के अंतिम पड़ाव के लिए किर्गिस्तान से रवाना।” मोदी ने उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान, रूस में ब्रिक्स और एससीओ शिखर सम्मेलनों के लिए उफा, तुर्कमेनिस्तान और किर्गिस्तान का दौरा किया। वह सोमवार को ताजिकिस्तान से स्वदेश वापस लौटेंगे।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending