Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

यहां तो मंत्री जी भी लड़ रहे प्रधानी का चुनाव

Published

on

मंत्री जी भी लड़ रहे प्रधानी का चुनाव, हरदोई, विकास खंड कछौना

Loading

मनोज तिवारी
हरदोई। प्रदेश सरकार की कैबिनेट मे भले ही वह मंत्रिमंडल मे न शामिल हों लेकिन चुनावी पोस्टर मे वह जरूर मंत्री हैं। एक प्रधान पद के प्रत्याशी के द्वारा लगाया गया पोस्टर चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रत्याशी ने अपने नाम के आगे राजस्व विभाग मंत्री उत्तर प्रदेश लिखवाया है यह पोस्टर चर्चा का विषय बना हुआ है।

जनपद की विकास खंड कछौना का एक ग्राम पंचायत के प्रधान पद का प्रत्याशी ऐसा भी है जो खुद को उत्तर प्रदेश सरकार का राजस्व विभाग का मंत्री मान रहा है। यह हम नाही कहते हैं उसका खुद का पोस्टर बता रहा है। दरअसल विकास खंड कछौना के निर्मलपुर ग्राम सभा से एक प्रत्याशी प्रधान पद के लिए मैदान मे है। उनका पोस्टर इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। पोस्टर के मुताबिक निर्मलपुर ग्राम सभा से प्रधान पद के प्रत्याशी मोहनलाल प्रजापति राजस्व विभाग के मंत्री हैं। यह चूक हुयी या जानबूझकर बनाया गया यह बात तो बाद की है लेकिन प्रत्याशी खुद को मंत्री ही मान रहा है।

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending