Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

यमन : हौथी समर्थक सैनिकों ने किया विद्रोह

Published

on

Loading

साना| यमन के तैज शहर में शिया हौथी विद्रोहियों से मिले यमन के सुरक्षा बलों ने विद्रोह कर दिया है। माना जाता है कि हौथी विद्रोही और विद्रोह करने वाले सुरक्षा बलों के जवान देश के पूर्व राष्ट्रपति अली अब्दुला सालेह के समर्थक हैं। ‘अल अरबिया’ की रिपोर्ट के अनुसार, तैज में मिलिशिया पुलिस के सदस्यों ने अदन जाने से इंकार कर दिहौथी विद्रोही, जहां राष्ट्रपति अब्द-रब्बुह मंसूर हादी मौजूद हैं।

यमन की राजधानी साना में साल की शुरुआत में हौथी विद्रोहियों के कब्जे के बाद से हादी अदन में डेरा डाले हुए हैं। फरवरी महीने में हौथी विद्रोहियों द्वारा सत्ता पर आधिपत्य स्थापित करने के बाद राष्ट्रपति को अदन में शरण लेनी पड़ी, जिसके बाद यमन राजनीतिक संकट से जूझ रहा है।

राजधानी साना में 12 से ज्यादा देशों ने हौथी के सत्ता पर कब्जा करने के विरोध में और सुरक्षा कारणों से अपने दूतावास बंद कर दिए हैं।

सऊदी अरब के नेतृत्व में 10 राष्ट्रों के सैन्य गठबंधन ने हौथी गुट के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत रविवार को चौथी बार अपने लड़ाकू विमानों की मदद से साना पर हमला किया।

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending