Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

यमन से 349 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया

Published

on

indian-navy-yaman

Loading

नई दिल्ली। राजनीतिक संकट से जूझ रहे युद्धग्रस्त यमन के दक्षिणी बंदगार शहर अदन से लगभग 349 भारतीयों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। सूत्रों के अनुसार, भारतीय नौसेना का जहाज आईएनएस सुमित्रा 220 पुरुषों, 101 महिलाओं और 28 बच्चों को लेकर मंगलवार रात अदन से रवाना हुआ। सरकार ने बुधवार को कहा कि भारतीय वायुसेना का यात्री विमान भी यमन से निकाले गए भारतीय नागरिकों को स्वदेश वापस लाने के लिए जिबूती पहुंच गया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने कहा कि आईएएफ का विमान सी-17 ग्लोबमास्टर जिबूती पहुंच चुका है और जल्द ही दूसरा विमान भी पहुंचने वाला है।

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि मंगलवार देर रात अदन से रवाना हुआ जहाज पड़ोसी देश जिबूती पहुंचा, जहां से नागरिकों को विमान में भारत भेजा जाएगा। एक अधिकारी ने बताया कि जहाज भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए भारी बमबारी के बीच जोखिम उठाता हुआ यमन पहुंचा था। यमन से भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने के अभियान ‘ओप राहत’ के तहत दो लड़ाकू जहाज आईएनएस मुंबई और आईएनएस तरकश यात्री जहाजों कवारत्ती और कोरल्स के साथ सोमवार को ही कोच्चि तट से जिबूती के लिए रवाना हो चुके हैं। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, संकटग्रस्त यमन में इस समय लगभग 4,000 भारतीय फंसे हुए हैं।

बाद में अकबरुद्दीन ने ट्विटर पर लिखा, “आईएनएस सुमित्रा (नौसेना का जहाज) दोपहर तक भारतीय नागरिकों को लेकर जिबूती पहुंच गया है। उन्हें लेने की तैयारियां कर ली गई हैं। आईएएफ का पहला विमान सी-17 ग्लोबमास्टर जिबूती पहुंच चुका है। दूसरा विमान जल्द ही वहां पहुंच जाएगा।”

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending