Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

यमन से तीन जलपोतों में लाए जाएंगे भारतीय नागरिक

Published

on

तिरुवनंतपुरम, जलपोत, भारतीय नौसेना, रूट्स नूरका, कोच्चि ,मुंबई

Loading

तिरुवनंतपुरम| आंतरिक संघर्ष से जूझ रहे यमन में फंसे 750 भारतीय नगरिकों की स्वदेश वापसी के लिए वहां पहुंच चुके भारतीय नौसेना के दो जलपोतों को अदन बंदरगाह पर पहुंचने के लिए सुरक्षा मंजूरी का इंतजार है, जबकि एक अन्य जलपोत अल-मुकाला बंदरगाह पर पहुंचने वाला है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। केरल के प्रवासी नागरिकों के कल्याण की देखरेख करने वाले एक सरकारी संगठन ‘रूट्स नूरका’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आर. एस. कन्नन ने शनिवार को बताया कि दो भारतीय विमानों ने फंसे भारतीय नागरिकों को सना से जिबूती पहुंचा दिया है।

कन्नन ने कहा, “हमें बताया गया है कि वहां 500 भारतीय नागरिक दो भारतीय जलपोतों का इंतजार कर रहे हैं। जैसे ही पोतों को मंजूरी मिल जाती है, वे बंदरगाहों पर लगा दिए जाएंगे ताकि वहां फंसे नागरिक स्वदेश लौटने के लिए उन पर सवार हो सकें।” उन्होंने बताया कि एक अन्य जलपोत अल-मलूका बंदरगाह की ओर जा रहा है। एक नर्स ने यहां पत्रकारों को बताया कि अल-मलूका में आतंकवादियों द्वारा उनके अस्पताल को घेर लिया गया है और स्थिति गंभीर बनी हुई है।

नर्स ने कहा, “अल-मलूका में सभी दुकानें एवं संस्थान बंद हैं और हमें बम विस्फोट की आवाजें सुनाई दे रही हैं। भारत सरकार को तेजी दिखानी होगी।” कन्नन ने आगे बताया, “हमें बताया गया है कि एक विमान भारतीय नागरिकों को जिबूती से लेकर आज (शनिवार) आधी रात तक कोच्चि और मुंबई पहुंचेगा।”

नेशनल

पश्चिम बंगाल में हुए रेल हादसे पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जताया दुःख, दार्जिलिंग रवाना

Published

on

Loading

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में हुए रेल हादसे पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दुःख जताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर लिखा है, NFR जोन में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना हुई है। बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। रेलवे, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ मिलकर काम कर रहे हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

बता दें कि इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में ट्रेन के लोको पायलट भी शामिल हैं। मृतकों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना एनएफ रेलवे के सीपीआरओ सब्यसाची डे का कहना है कि लगभग 25 लोग घायल हो गए हैं और उन्हें पास के अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। बचाव अभियान युद्ध स्तर पर चल रहा है। हम बचाव अभियान को समाप्त करने की कोशिश कर रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारी पहले ही घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कंचनजंगा को एक मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी है। हमें 8 लोगों की मौत की जानकारी मिली है।

पश्चिम बंगाल में कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना पर पूर्व रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि अभी इसके कारण के बारे में बात करना जल्दबाजी होगी लेकिन आधुनिक समय में इसकी जांच और गहन सुधार की आवश्यकता है। मैं अनुमान लगा रहा हूं कि संभवतः यह इंजन ‘कवच’ (एक स्वचालित ट्रेन सुरक्षा (एटीपी) प्रणाली) नहीं थी। मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि सरकार सुधारात्मक कार्रवाई करेगी।

 

Continue Reading

Trending