Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

यमन पर संयुक्त राष्ट्र प्रायोजित वार्ता 28 मई को

Published

on

Loading

संयुक्त राष्ट्र| संकटग्रस्त यमन में शांतिपूर्ण राजनीतिक प्रक्रिया की बहाली के लिए संयुक्त राष्ट्र की ओर से प्रायोजित वार्ता 28 मई को स्विट्जरलैंड की राजधानी जेनेवा में होगी। संयुक्त राष्ट्र के एक प्रवक्ता ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि महासचिव बान की-मून ने सभी पक्षों से वार्ता में सकारात्मक सोच और बिना किसी पूर्व शर्त के आने की अपील की है। उन्होंने उम्मीद जताई की इस वार्ता से यमन को एक बार फिर से शांतिपूर्ण राजनीतिक प्रक्रिया शुरू करने में मदद मिलेगी। साथ ही वहां हिंसा की गतिविधियों में कमी आएगी और असहनीय मानवीय हालात खत्म हो सकेंगे।
संकटग्रस्त यमन में शांतिपूर्ण राजनीतिक प्रक्रिया की बहाली के लिए संयुक्त राष्ट्र की ओर से प्रायोजित वार्ता 28 मई को स्विट्जरलैंड की
संयुक्त राष्ट्र की ओर से यमन पर वार्ता की यह घोषणा ऐसे समय में की गई है, जबकि मध्य-पूर्व के इस देश में संयुक्त अरब के नेतृत्व में हौती विद्रोहियों के खिलाफ हवाई हमले एक बार फिर शुरू कर दिए गए हैं। संयुक्त राष्ट्र की अपील पर मानवीय आधार पर पांच दिन के लिए हमले रोके गए थे, जिसकी अवधि बीते सप्ताहांत को समाप्त हो गई।

सऊदी अरब के नेतृत्व में आठ अरब देश 26 मार्च से यमन में शिया हौती विद्रोहियों के खिलाफ हवाई हमले कर रहे हैं, जिन्होंने राष्ट्रपति अब्द रब्बू मंसूर हादी को सत्ता से बेदखल कर शासन पर स्वयं नियंत्रण स्थापित कर लिया। हौती विद्रोहियों ने हादी को देश छोड़कर जाने के लिए मजबूर कर दिया।

हौती विद्रोही पूर्व राष्ट्रपति अली अब्दुल्ला सालेह के समर्थक बताए जाते हैं। सऊदी अरब के नेतृत्व में हौती विद्रोहियों के खिलाफ कार्रवाई करने वाला गठबंधन यमन में हादी की सरकार को फिर से स्थापित करना चाहता है।

यमन में जारी संघर्ष से अब तक 1,400 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 4,000 से अधिक घायल हो गए हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में नदी में डूबने से चार भारतीय छात्रों की मौत

Published

on

Loading

मॉस्को। रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में एक नदी में डूबने से चार भारतीय छात्रों की मौत हो गई है। चारों छात्र 18-20 वर्ष की आयु के दो लड़के और दो लड़कियाँ हैं जो वेलिकि नोवगोरोड शहर में पास के नोवगोरोड स्टेट यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे थे।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, एक भारतीय छात्रा वोलखोव नदी में किनारे से थोड़ा दूर चली गई थी और डूबने लगी तो उसके चार साथी उसे बचाने की कोशिश में लग गए। खबरों के अनुसार, उसे बचाने की कोशिश में तीन और छात्र नदी में डूब गए। एक लड़के को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

मास्को में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘हम शवों को जल्द से जल्द परिजनों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। जिस छात्र की जान बचाई गई है, उसका उचित इलाज किया जा रहा है।’’

सेंट पीटर्सबर्ग में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने कहा कि छात्र वेलिकी की नोवगोरोद स्टेट यूनिवर्सिटी में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे। उसने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘शोक-संतप्त परिवारों के प्रति हमारी संवेदनाएं।’’ उसने बताया कि परिजनों तक शव जल्द से जल्द पहुंचाने के लिए वेलिकी नोवगोरोद के स्थानीय अधिकारियों के साथ संपर्क बना हुआ है।

Continue Reading

Trending