Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

म्यांमार : गर्भवती महिलाओं में जीका वायरस की चेतावनी

Published

on

Loading

म्यांमारनेपेडा, म्यांमार के स्वास्थ्य अधिकारियों ने गर्भवती महिलाओं को जीका वायरस के खतरे के खिलाफ सतर्क किया है। अधिकारियों ने गर्भवती महिलाओं को मच्छरों से खुद को सुरक्षित रखने के लिए कहा है। यंगून में जीका वायरस का पहला मामला सामने आने के बाद यह चेतावनी जारी की गई है।

स्वास्थ्य निदेशालय के महानिदेशक डॉ. सोए लविन नेईन ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अधिकारी मच्छरों के खात्मे के लिए पर्याप्त उपाय अपना रहे हैं। उन्होंने प्रत्येक निवासी से इस काम में मदद का आग्रह किया है।

नेईन ने कहा है कि अगर पुरुष विदेश यात्रा से वापस आते हैं, तो वे लगभग चार माह तक माता-पिता बनने के बारे में न सोचें।

यंगून में गुरुवार को एक 32 वर्षीय विदेशी महिला को जीका वायरस से पीड़ित पाया गया था। यह महिला पिछले दो साल से यंगून में रह रही थी और पिछले दो सप्ताह में अपनी विदेश यात्रा के दौरान इस वायरस के संपर्क में आई।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending