Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

म्यांमार लोकतंत्रीकरण प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं : रक्षा प्रमुख

Published

on

Loading

यांगून| म्यांमार में रक्षा सेवाओं के प्रमुख, वरिष्ठ जनरल मिन आंग हल्यांग ने देश में चल रही लोकतंत्रीकरण प्रकिया में कोई बदलाव न करने का वादा किया है। सोमवार को मीडिया में आई खबरों के अनुसार, ने पी था में म्यांमार प्रेस परिषद (अंतरिम) की बैठक में हल्यांग ने कहा कि सेना 2015 के आम चुनाव के बाद गठित किसी भी नई सरकार के साथ कानून के मुताबिक काम करेगी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, हल्यांग ने संविधान में संशोधन पर फैसले के लिए राष्ट्रव्यापी जनमत संग्रह करने का पक्ष लिया।

उन्होंने सेना और मीडिया के बीच संबंधों को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही एक कार्यशाला आयोजित करने की बात पर भी सहमति जताई। इस बीच म्यांमार संसद के निचले सदन में देश के संविधान में संशोधन की जरूरत को देखते हुए जनमत संग्रह के बाद मसौदा तैयार किए जाने के मुद्दे पर बहस जारी है। राष्ट्रव्यापी जनमत संग्रह अगले साल मई में होगा और इसके परिणाम अगले संसदीय कार्यकाल में लागू होंगे।

संविधान संशोधन के संबंध में हालिया बहस में गैर-निर्वाचित सैन्य सांसदों ने दो संवेदनशील धाराओं- धारा-436 और धारा- 59 (एफ) सहित संवैधानिक बदलाव का विरोध किया था। म्यांमार संसद में विधायी निकाय की 25 फीसदी सीटें गैर निर्वाचित सन्य सांसदों के लिए सुरक्षित है। म्यांमार में अगला आम चुनाव वर्ष 2015 के अंत में होगा।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending