Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

म्यांमार बना रहा शांति वार्ता के लिए दस्तावेज का खाका

Published

on

Loading

ने पाई ताव। म्यांमार की सरकार देश के सशस्त्र जातीय समूहों के साथ राजनैतिक बातचीत के जरिए मसलों को हल करने की कवायद में लगी है। बातचीत के लिए दस्तावेज का खाका तैयार किया जा रहा है। इसमें 10 बिंदुओं को शामिल किया गया है।

शुक्रवार को शुरू हुई त्रिपक्षीय संघीय शांति वार्ता संयुक्त समिति की बैठक (यूपीडीजेसी) में दस्तावेज समिति ने विशेष वार्ता खाके के लिए 10 बिंदुओं पर चर्चा की। चार दिवसीय वार्ता म्यांमार शांति केंद्र में चल रही है। इन 10 बिंदुओं में राजनैतिक वार्ता में शामिल पक्षों का प्रतिनिधित्व और भागीदारी, फैसला लेने की पद्धति, राजनैतिक संवाद का प्रबंधन, समझौते पर दस्तखत और इस पर अमल की प्रक्रिया जैसे बिंदु शामिल हैं।

दस्तावेज समिति की बैठक मंगलवार तक चलेगी। यूपीडीजेसी में सरकार, सशस्त्र जातीय समूहों और राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल हैं। सरकार और आठ सशस्त्र जातीय समूहों के बीच संघर्षवरिाम के समझौते के तहत वार्ता के इस खाके को 14 दिसंबर तक तैयार कर लिया जाना है। शांति वार्ता का पहला चरण 14 जनवरी 2016 से शुरू हो सकता है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending