Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मौजूदा वातावरण में बेहद सजग रहना जरूरी : पर्रिकर

Published

on

Loading

नई दिल्ली। रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने मंगलवार को कहा कि मौजूदा समय में सुरक्षा वातावरण बेहद जटिल है और हर समय सतर्क रहने की जरूरत है।

वर्ष 1965 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध पर सेना की तीनों शाखाओं की ओर से आयोजित एक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए रक्षामंत्री ने कहा, “आज के समय में सुरक्षा वातावरण बेहद जटिल है और हर समय बेहद सजग रहने की जरूरत है।”

पर्रिकर ने यह भी कहा कि स्कूली पाठ्यपुस्तकों में युद्ध की शौर्य गाथाएं भी शामिल की जानी चाहिए। उन्होंने कहा, “आज की पीढ़ी को सैनिकों की शौर्यगाथाओं की जानकारी होनी चाहिए।” 1965 के युद्ध के बारे में पर्रिकर ने कहा कि पाकिस्तान को उसके गलत इरादों की सजा भुगतनी पड़ी थी। उन्होंने यह भी कहा कि भारत की इस युद्ध में स्पष्ट तौर पर विजय हुई थी, भले ही कुछ संशयवादियों का मानना हो कि परिणाम बराबरी पर रहा था। भारत 1965 के युद्ध के 50 वर्ष पूरे होने पर महीने भर का स्मरणोत्सव मना रहा है, जिसमें तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending