Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मोदी ने फ्रांस को दी राष्ट्रीय दिवस की शुभकामना

Published

on

Loading

नई दिल्ली| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को फ्रांस के लोगों को उनके राष्ट्रीय दिवस (बस्तिल दिवस) की शुभकामनाएं दी। मोदी ने कहा, “लोकतंत्र और साझा मूल्य भारत तथा फ्रांस को एक साथ लाते हैं। जमीन से आसमान तक, समुद्र से अंतरिक्ष तक हर पैमाने पर हमारे सहयोग का क्षेत्र व्यापक है।”

उन्होंने कहा, “हमारे संबंधों का भविष्य सुनहरा है। हम विश्व को अधिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीऔर समृद्ध बनाने में योगदान कर सकते हैं।”

बस्तिल दिवस 14 जुलाई, 1789 को विद्रोहियों द्वारा बस्तिल जेल पर धावा बोल दिए जाने बाद देश में शुरू हुई फ्रांसीसी क्रांति के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। हालांकि उस समय बस्तिल जेल में केवल सात कैदी थे, लेकिन यह जेल राजशाही के अत्याचार का प्रतीक थी।

फ्रांस में इसी दिन फ्रांसीसी लोगों की एकजुटता का दिवस भी मनाया जाता है। इसे विद्रोह शुरू होने के ठीक एक साल बाद फ्रांसीसी लोगों की एकजुटता के प्रतीकस्वरूप मनाया जाता है।

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending