Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

मोदी ने दी कल्याण सिंह जन्मदिन की बधाई

Published

on

Loading

नई दिल्ली| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह को उनके 84वें जन्मदिन की बधाई दी और साथ उनकी लम्बी आयु की कामना करते हुए मोदी ने ट्विटर में अपने संदेश में कहा, “कल्याण सिंह जी से बात की और उन्हें उनके जन्मदिन की बधाई दी। उनकी लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।”

पांच जनवरी, 1932 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में जन्मे कल्याण सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। वह 2014 में राजस्थान के 20वें राज्यपाल नियुक्त किए गए।

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending