Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मोदी देश को शर्मसार कर रहे : कांग्रेस

Published

on

Loading

नई दिल्ली| कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी विदेश में जाकर भारत के बारे में उल्टी-सीधी बयानबाजी कर देश को शर्मसार कर रहे हैं। कांग्रेस के अनुसार, मोदी अपने विदेशी दौरों में लगातार यह दावा कर रहे हैं कि उनके सत्ता में आने के बाद देश की विश्वसनीयता बहाल हुई है। उनका यह दावा देश की साख को गिरा रहा है।

कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, “हम मोदी के दावे को पूरी तरह से नकारते हैं, जिमसें वह कहते हैं कि उनके सत्ता में आने के बाद से ही देश की विश्वसनीयता बहाल हुई है।”

शर्मा का कहना है कि मोदी के दावों से लगता है कि भारत की पहले कोई विश्वसनीयता नहीं थी, मई 2014 में मोदी के सत्ता में आने से पहले देश का कोई सम्मान नहीं था।

शर्मा ने कहा, “इस बात को हर देश में जाकर कह कर वह देश को शर्मसार कर रहे हैं। भारत का पहले भी सम्मान था। भारत की विश्वसनीयता थी और सरकार की नीतियों की वजह से पहले भी भारत एफडीआई के लिहाज से सर्वाधिक पसंदीदा स्थल था।”

कांग्रेस नेता ने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि आज भारत में डर का माहौल बना हुआ है और इसके जिम्मेदार प्रधानमंत्री हैं।

शर्मा ने कहा, “मोदी एक ऐसी सरकार का संचालन कर रहे

 

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending