Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

मोदी कॉन्सर्ट्स में बोल सकते हैं, संसद में क्यों नहीं : राहुल

Published

on

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, 500 और 1000 रुपये के नोट, प्रधानमंत्री संसद में क्यों नहीं बोल रहे हैं, मोदी

Loading

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, 500 और 1000 रुपये के नोट, प्रधानमंत्री संसद में क्यों नहीं बोल रहे हैं, मोदी

rahul gandhi

नई दिल्ली | कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने  सवाल किया कि विपक्ष की मांग करने के बाद भी नोटबंदी के कदम पर प्रधानमंत्री संसद में क्यों नहीं बोल रहे हैं, जबकि उन्होंने एक पॉप संगीत कार्यक्रम को संबोधित किया है?

राहुल ने सवाल किया, “प्रधानमंत्री संसद में क्यों नहीं आ रहे हैं? वह संसद में आकर बोल क्यों नहीं रहे हैं?”

राहुल ने मोदी के शनिवार के कोल्डप्ले संगीत समारोह के संबोधन को लेकर सवाल किया, “प्रधानमंत्री टीवी पर बोल सकते हैं? वह पॉप संगीत समारोह को संबोधित कर सकते हैं, फिर संसद को क्यों नहीं?”

राहुल की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब मोदी ने भाजपा सांसदों के समक्ष एक भावुक भाषण में नोटबंदी का जोरदार ढंग से बचाव किया है। उन्होंने इसे जनता के लाभ के लिए उठाया गया कदम बताया है।

सरकार द्वारा 500 और 1000 रुपये के नोट बंद करने की घोषणा के बाद विपक्षी दलों का विरोध जारी रहने के कारण लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही लगातार बाधित हो रही है।

 

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending