Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

मोदी की रैली में 2 लाख कार्यकर्ता जुटेंगे : वाजपेयी

Published

on

Loading

लखनऊ| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई ने राज्य के मथुरा जिले में 25 मई को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में लगभग दो लाख कार्यकर्ताओं के जुटने की संभावना जताई है। इस रैली के लिए मथुरा, आगरा और आसपास के करीब 15 जिलों से भाजपा कार्यकर्ताओं को लाने की तैयारियां शुरू हैं। पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बताया कि रैली के बाद पूरे प्रदेश में जनकल्याण पर्व के माध्यम से छह केंद्रीय मंत्री सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच रखेंगे।

मोदी सरकार 26 मई को सत्ता में आने का अपना एक वर्ष पूरा कर रही है। उससे ठीक एक दिन पहले मथुरा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मस्थली पर पार्टी की रैली आयोजित की गई है।

वाजपेयी ने आईएएनएस के साथ विशेष बातचीत में कहा, “महारैली की तैयारियां चल रही हैं। ब्रज क्षेत्र के 11 जिलों एवं चार अन्य जिलों से कार्यकर्ताओं को रैली के लिए बुलाया गया है। महारैली में करीब दो लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है। रैली की सफलता के लिए संगठन स्तर पर बैठकों का सिलसिला शुरू हो गया है, जिनकी निगरानी मैं खुद कर रहा हूं।”

वाजपेयी ने बताया कि मोदी सरकार ने एक वर्ष के भीतर कई सकारात्मक फैसले किए हैं। अब समय आ गया है कि जनता को उन योजनाओं और फैसलों के बारे में बताया जाए, ताकि आम जनता विपक्ष के भ्रमजाल में न फंसे।

उन्होंने कहा कि महारैली के बाद सरकार की उपलब्धियां बताने के लिए जनकल्याण पर्व मनाया जाएगा। इसके तहत छह कैबिनेट मंत्री उप्र के अलग-अलग हिस्सों में संवाददाता सम्मेलन और रैलियों के माध्यम से जनता को सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताएंगे।

वाजपेयी ने बताया, “जनकल्याण पर्व के दौरान पूरे उप्र में केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा, साध्वी निरंजन ज्योति, राज्यबर्धन सिंह राठौर, हर्षवर्धन सिंह, उमा भारती और चौधरी बीरेंद्र सिंह के कार्यकम रखे गए हैं। ये मंत्री अलग-अलग जगहों पर जाकर सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच रखेंगे।

 

प्रादेशिक

ई मेल के जरिए अहमदाबाद के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर के बाद अहमदाबाद के तीन स्कूलों में आज बम की धमकी मिली है। सोमवार को ईमेल के जरिए स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दरअसल लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तीसरे चरण के लिए मतदान किया जाना है। इससे ठीक एक दिन पहले सुबह के समय एक ईमेल मिला, जिसमें स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

इस सूचना के मिलने के बाद अहमदाबाद क्राइम ब्रांच की टीम हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। जानकारी के मुताबिक बाहरी सर्वर से मेल भेजा गया था, जिसमें कहा गया कि जो लोग नहीं मानेंगे उनके खिलाफ हम सख्त कार्रवाई करेंगे और हम इसे बम से उड़ा देंगे। बता दें कि इससे पहले दिल्ली एनसीआर के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इस धमकी पर गंभीरता से पुलिस-प्रशासन ने जांच की और स्कूलों को खाली करा कर स्कूलों की तलाशी ली गई। हालांकि यह धमकी केवल अफवाह मात्र निकली। हालांकि इस बाबत भी पुलिस की जांच जारी है।

बता दें कि पुलिस प्रशासन द्वारा इस बाबत कार्रवाई शुरू कर दी गई है और पुलिस विभाग सख्त एक्शन लेने की बात कह रहा है। जिस ईमेल आईडी से मेल भेजा गया है, उसकी भी जांच की जा रही है और जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही पुलिस द्वारा लोगों पर भी नजर रखी जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें कहीं कुछ भी अज्ञात मिले या दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित किया जाए।

Continue Reading

Trending