Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

मोदी का विभाजनकारी राजनीति में यकीन : राहुल गांधी

Published

on

Loading

श्रीनगर| कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को गुजरात में आरक्षण मुद्दे को लेकर हुई हिसा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी देश को बांटो और राज करो की नीति में यकीन रखते हैं। राहुल इस वक्त जम्मू एवं कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने गुरुवार को कश्मीर घाटी के पुलवामा जिले के पंपोर शहर में केसर उत्पादकों को संबोधित किया।

राहुल से मोदी के गृह राज्य गुजरात में हुई हिंसा पर उनकी प्रतिक्रिया मांगी गई, जिस पर उन्होंने कहा, “नरेंद्र मोदी विभाजनकारी राजनीति में यकीन रखते हैं। वह देश का बंटवारा कर शासन करने में यकीन रखते हैं। वहीं, संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) देश को एकजुट करने में विश्वास रखता है।”

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कश्मीर के सत्तारूढ़ गठबंधन के साझेदारों -पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी और मोदी की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर भी निशाना साधा और इसे ‘अवसरवादी गठबंधन’ करार दिया।

राहुल ने कहा, “संप्रग सरकार जम्मू एवं कश्मीर को वापस पटरी पर लाई थी, लेकिन यहां मौजूदा सत्तारूढ़ गठबंधन अवसरवादी गठबंधन है, जो लोगों की मदद नहीं करना चाहता और अमन वापस नहीं लाना चाहता है।”

उन्होंने कहा कि कश्मीर दौरे से उन्हें खुशी और दुख दोनों हो रहा है। उन्होंने कहा, “मैं खुश हूं, क्योंकि यह मेरे पुरखों की धरती है। लेकिन मैं दुखी हूं, क्योंकि बीते वर्षो में आप लोगों ने बहुत कुछ झेला है।”

वहीं, पंपोर क्षेत्र के महत्वाकांक्षी केसर अभियान के बारे में राहुल ने कहा, “आपको बेहतर गुणवत्ता और अधिक उपज देने वाला केसर उगाना चाहिए, ताकि दुनिया कश्मीर के केसर को जाने।”

 

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending