Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

हेल्थ

मोटापे से जुड़ी बीमारियों पर वैश्विक खर्च 1,200 अरब डॉलर पहुंचेगा

Published

on

Loading

लंदन, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)| दुनिया भर में मोटापे से जुड़ी बीमारियों पर होने वाला सालाना खर्च साल 2025 तक 1,200 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है, अगर तेजी से बिगड़ती स्थिति पर काबू नहीं पाया जाता है।

विशेषज्ञों नए अनुमान से यह जानकारी मिली है।

विश्व मोटापा संघ (डब्ल्यूओएफ) ने अपने अनुमान में कहा है कि कैंसर, हार्ट अटैक, स्ट्रोक्स और मधुमेह जैसे रोग दुनिया भर में तेजी से बढ़ रहे हैं जिसका प्रमुख कारण मोटापा और धूम्रपान है। इन रोगों को गैर-संचारी रोग की श्रेणी में रखा गया है।

द गार्जियन में छपी रिपोर्ट में कहा गया है कि ये दोनों (मोटापा और धूम्रपान) आधुनिक दुनिया के सबसे बड़े हत्यारे हैं।

इसमें बताया गया कि अमेरिका में इलाज का बिल महज 8 सालों में 325 अरब डॉलर से बढ़कर 2014 में 555 अरब डॉलर हो गया।

ब्रिटेन में यह साल 2025 तक 19 अरब डॉलर सालाना से बढ़कर 31 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा।

द गार्जियन ने संघ की रिपोर्ट के हवाले से कहा कि अगर मोटापे को रोकने के उपाय नहीं किए जाते हैं, तो अगले 8 सालों में अमेरिका में मोटापे से जुड़ी बीमारियों के इलाज पर कुल 4,200 अरब डॉलर खर्च किए जाएंगे, जबकि जर्मनी 390 अरब डॉलर, ब्राजील 251 अरब डॉलर और ब्रिटेन 237 अरब डॉलर खर्च करेगा।

इसमें कहा गया कि साल 2025 तक दुनिया में कुल 2.7 अरब वयस्क अधिक वजन वाले या मोटापे के शिकार होंगे और इनमें से ज्यादातर को इलाज की जरूरत होगी। इसका मतलब यह है कि दुनिया की एक तिहाई आबादी अधिक वजन या मोटापा का शिकार होगी।

डब्ल्यूओएफ के अध्यक्ष इयान काटरसन ने कहा, मोटापे से होने वाले रोग जैसे मधुमेह या हृदय रोग के इलाज पर होनेवाला खर्च वास्तव में खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है।

उन्होंने कहा, डब्ल्यूएएफ द्वारा की जा रही निरंतर निगरानी से यह पता चलता है कि पिछले 10 सालों में मोटापे का प्रसार नाटकीय रूप से बढ़ा है और अनुमान है कि 2025 तक 17.7 करोड़ वयस्क गंभीर रूप से मोटापे से ग्रस्त होंगे। यह स्पष्ट है कि अब सरकारों द्वारा अपनी अर्थव्यवस्थाओं पर से इस बोझ को कम करने के लिए कार्य करने की आवश्यकता है।

Continue Reading

लाइफ स्टाइल

गर्मियों में रोजाना मूली खाने से होंगे कई फायदे, आज ही करें डाइट में शामिल

Published

on

By

benefits of eating radish daily in summer

Loading

नई दिल्ली। लोगों को लगता है कि मूली केवल सर्दियों में उगती है और इसे तभी खाया जाता है, लेकिन मूली की कुछ किस्मे बसंत और गर्मियों में भी उगती हैं, जैसे कि गाजर। सफ़ेद मूली भारत में सबसे अधिक पाई जाने वाली किस्म है, जो स्प्रिंग-समर सीजन में मिलती है।

इसके अलावा मूली की अन्य किस्में भी हैं, जिसमें गुलाबी और कभी-कभी काले रंग की मूली शामिल है। हालांकि, कुछ लोगों को मूली पसंद नहीं होती, लेकिन हम आपको इसके कुछ ऐसे स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे जानने के बाद आप इसे खाने से परहेज नहीं करेंगे।

सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है मूली?

RBC को बढ़ाए: मूली हमारे शरीर में RBC (रेड ब्लड सेल्स) के डैमेज को होने से रोकता है और इस प्रक्रिया में खून में ऑक्सीजन की आपूर्ति को भी बढ़ाता है।

हाई फाइबर: अगर मूली को रोजाना सलाद के हिस्से के रूप में खाते हैं, तो यह शरीर में फाइबर की कमी को पूरा करता है, जिससे डाइजेशन में सुधार होता है।

दिल के लिए फायदेमंद: मूली एंथोसायनिन का एक अच्छा स्रोत है, जो हमारे दिल को ठीक से काम करने में मदद करता है और जिससे दिल की बीमारी का खतरा कम होता है। साथ ही इनमें विटामिन सी, फोलिक एसिड और फ्लेवोनोइड्स भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करे: मूली पोटेशियम का भी अच्छा स्त्रोत है, जो ब्लड प्रेशर को कम करके ब्लड सर्कुलेशन में सुधार कर सकती है। खासकर अगर आप हाई बीपी से पीड़ित हैं।

इम्यूनिटी बढ़ाए: मूली में हाई विटामिन सी होने के कारण यह सामान्य सर्दी और खांसी से बचा सकता है और इम्यूनिटी में भी सुधार कर सकता है। लेकिन इसके लिए आपको रोजाना मूली खाने की जरूरत होती है। इसके अलावा यह फ्री रैडिकल्स से होने वाले डैमेज से भी बचाता है।

ब्लड वैसल्स को मजबूत करता है: मूली कोलेजन के उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, जो बदले में ब्लड वैसल्स को बूस्ट करती है और एथेरोस्क्लेरोसिस होने की संभावना को कम करती है।

मेटाबॉलिज्म के लिए फायदेमंद: यह रूट वेजिटेबल न केवल डाइजेशन के लिए अच्छी है, बल्कि यह एसिडिटी, मोटापा, गैस्ट्रिक समस्याओं और मतली जैसी परेशानियों को ठीक करने में भी मदद करती है।

न्यूट्रिशन से भरपूर: लाल मूली में विटामिन ई, ए, सी, बी6 और के होता है और यह सभी हमारे शरीर को अच्छी तरह से फंक्शन करने में मदद करती है।

स्किन के लिए फायदेमंद: हर दिन मूली का रस पीने से स्किन को हेल्दी रखने में मदद मिलती है और ऐसा ज्यादातर विटामिन सी, जिंक और फास्फोरस के गुणों के कारण होता है।

इसके अलावा ड्राईनेस, मुंहासे, फुंसी और रैशेज को भी दूर रख जा सकता है। वहीं मूली के रस को बालों में लगाते हैं, तो यह डैंड्रफ को दूर करने में भी मदद करता है, बालों का झड़ना रोकता है और जड़ों को मजबूत बनाता है।

हाइड्रेट: गर्मियों में मूली खाने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है क्योंकि इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है।

डिसक्लेमर: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

Continue Reading

Trending