Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

‘मैगी’ की दस्तक दहला देगी चीन को

Published

on

Loading

Maggiबीजिंग। चीन के फुजियान और गुआंगडोंग प्रांतों में अगले सप्ताह तूफान ‘मेगी’ दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह इस साल का 17वां तूफान है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, तूफान का केंद्र शनिवार को सुबह पांच बजे ताइवान के तेतुंग में लगभग 1,780 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में दर्ज किया गया। इस दौरान हवा की रफ्तार 23 मीटर प्रति सेंकड है।

एनएमसी के मुताबिक, मेगी पश्चिमोत्तर की ओर 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है और यह 28 सितंबर को चीन में दस्तक दे सकता है। आगामी तीन दिनों में उत्तरी और पूर्वोत्तर चीन में भारी बारिश हो सकती है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending