Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

मैक्लम ने लगाया आईपीएल-8 का पहला शतक

Published

on

चेन्नई सुपरकिंग्स, ब्रेंडन मैक्लम, आईपीएल, न्यूजीलैंड, सनराइजर्स हैदराबाद, कोलकाता नाइटराइडर्स, वेस्टइंडीज, क्रिस गेल

Loading

चेन्नई| चेन्नई सुपरकिंग्स के ब्रेंडन मैक्लम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए है। न्यूजीलैंड के मैक्लम ने शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टूर्नामेंट के चौथे मैच में 56 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए। अपनी विस्फोटक पारी में मैक्लम ने नौ छक्के और सात चौके लगाए। आईपीएल में मैक्लम का यह कुल दूसरा शतक है। मैक्लम के नाम आईपीएस इतिहास के पहले ही मैच में शतक लगाने का भी रिकॉर्ड है। उन्होंने वर्ष-2008 में पहले संस्करण में कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 18 अप्रैल को 73 गेंदों में 158 रनों की पारी खेली थी। मैक्लम ने उस पारी में 13 छक्के और 10 चौके जमाए थे।

आईपीएल टूर्नामेंट में वैसे सर्वाधिक चार बार वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ने शतक लगाया है। गेल ने 2011 के संस्करण में दो बार तथा 2012 और 2013 में एक-एक बार शतकीय पारी खेली। गेल के नाम आईपीएल में सबसे बड़ी पारी खेलने का भी रिकार्ड है। उन्होंने 2013 में रॉयल चैलेंजर्स की ओर से खेलते हुए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 66 गेंदों में 17 छक्कों और 13 चौकों की मदद से नाबाद 175 रन बनाए। भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो वीरेंद्र सहवाग और मुरली विजय दो-दो बार आईपीएल में शतक लगा चुके हैं। इसके अलावा आस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर और एडम गिलक्रिस्ट भी दो बार आईपीएल में यह कारनामा कर चुके हैं।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending