Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

मेक्सिको में भूकंप से मरने वालों की संख्या 273 हुई

Published

on

Loading

मेक्सिको सिटी, 22 सितम्बर (आईएएनएस)| मेक्सिको में मंगलवार को आए रिक्टर पैमाने पर 7.1 तीव्रता के भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 273 हो गई है। भूकंप से अधिकतर मौतें मेक्सिको सिटी में हुई, जहां लगभग 40 इमारतें ढह गईं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा एजेंसी के हवाले से बताया कि मेक्सिको सिटी में 137 लोगों की मौत हुई है। मोरेलोस में 73, प्यूब्ला में 43, गुएरेरो में छह और ओक्साका में एक शख्स की मौत हुई है।

सिन्हुआ के मुताबिक, मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

मेक्सिको सिटी के मेयर मिग्युएल एंजेल ने स्थानीय मीडिया को बताया कि प्रशासन द्वारा बरामद शवों में 87 महिलाएं, 50 पुरूषऔर 25 बच्चे हैं।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending