Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

मृत्युदंड का सामना कर रहा कैदी 30 वर्ष बाद रिहा

Published

on

मृत्युदंड, न्यूयार्क, एंथोनी रे हिंटन, जेफरसन काउंटी जेल

Loading

न्यूयार्क| अलाबामा में 1985 में दो व्यक्तियों की हत्या के लिए निंदा का पात्र बने एंथोनी रे हिंटन 30 वर्ष तक जेल में बिताने के बाद रिहा हो गए। नई सुनवाई में पाया गया कि वह एक ऐसे अपराध में जेल में कैद है जिसे उसने किया ही नहीं था। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, अफ्रीकी मूल के अमेरिकी हिंटन (59) के दोस्तों और परिवार ने बर्मिघम में जेफरसन काउंटी जेल से उसके बाहर आने पर बधाई दी। हिंटन का मुकदमा 1985 का है, जब उस इलाके में स्थित फास्ट फूड के एक रेस्त्रॉ में हिंसक लूटपाट की कई घटनाएं हुई थीं और रेस्त्रॉ के प्रबंधकों जॉन डेविडसन और थॉमस वैन वासन की हत्या कर दी गई थी।

तीसरे लूटपाट में घायल होने वाले कामगार ने हिंटन की पहचान शूटर के रूप में की थी और उसकी गवाही और संदिग्ध की मां के घर से एक बंदूक पाए जाने के बाद अभियोजक ने उसके खिलाफ मामला बनाया, जो उसे मृत्युदंड की सजा तक ले गया। अभियोजन पक्ष के मुताबिक, बंदूक का डेविडसन और वासन की हत्या में और तीसरे प्रतिष्ठान में दो को घायल करने में प्रयुक्त हुआ। दोनों घायलों ने उसकी पहचान की। हिंटन को कोई अपराध नहीं होने के बावजूद मृत्युदंड की सजा मिली थी। सफलता पूर्वक उसकी पॉलिग्राफी जांच और तीसरी घटना की रात के बारे में उसके बॉस और साथी कामगारों ने यह गवाही भी दी थी कि उसके लिए ऐसा करना कहीं से भी संभव नहीं हो सकता है, क्योंकि उस समय वह काम पर मौजूद था।

वर्ष 2002 में समान न्यायिक पहल के उनके वकीलों ने पाया कि हिंटन की मां के घर से मिली बंदूक का इस्तेमाल हत्या में नहीं किया गया था। वर्ष 2014 में अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय द्वारा नई सुनवाई का रास्ता साफ करने के बाद वैधानिक अड़चन खत्म हो गई।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending