Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

ट्रेन में महिला को देखकर मास्टरबेट करने लगा युवक, फिर जो हुआ..

Published

on

Loading

 

न्यूयार्क। भारत में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं आए दिन सामने आती रहती है। अमेरिका जैसा विकसित देश भी इससे अछूता नहीं है। यहां सबवे ट्रेन में सफर कर रही एक महिला के सामने बैठा शख्स मास्टरबेट करने लगा। पहले तो महिला ने उसे इग्नोर किया लेकिन आरोपी शख्स ने अपनी गंदी हरकत लगातार जारी रखी। इसके बाद महिला ने शोर मचाकर आरोपी की करतूत के बारे में सबको बताना चाहा तो उसने चाक़ू से उसपर वार कर दिया। हालांकि महिला बहुत बहादुर थी उसने आरोपी को अच्छा मजा चखाया।

खबर के अनुसार, न्यूयॉर्क सब-वे ट्रेन में सफर के दौरान एक शख्स महिला के सामने ही मास्टरबेट करने लगा। 42 वर्षीय पीड़ित महिला ऑफिस का काम निपटाकर देर रात अपने घर वापस लौट रही थी। इसी दौरान ट्रेन में सफर के दौरान महिला को नींद आ गई। जब अचानक महिला की आंख खुली तो उसने देखा कि एक शख्स उसके सामने खड़ा होकर मास्टरबेट कर रहा था। महिला ने इसके बाद उस शख्स को इग्नोर करते हुए फिर से सोने का नाटक किया। इसके बाद उसने अपनी गंदी हरकत चालू रखी। बाद में कोई चारा न देख महिला ने शोर मचा दिया। जिस पर आरोपी ने चाकू निकालकर महिला पर हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गई।

कमाल की बात ये है कि महिला ने घायल होने के बावजूद आरोपी से ना सिर्फ चाकू छीना बल्कि उसकी छाती और बाजू में चाकू घोंप भी दिया. फिलहाल पीड़िता और आरोपी दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आरोपी की पहचान 47 वर्षीय रेगी फ्रैंक के रूप में हुई है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending