Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मुरैना में बोर में गिरे बच्चे को बचाने का अभियान जारी

Published

on

Loading

मुरैना| मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक खुले बोर (गड्ढे) में गिरे बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान सोमवार को भी जारी है। बचाव अभियान में जुटे अमले को बच्चे को अगले कुछ घंटों में बाहर निकाल लेने की उम्मीद है। मुरैना जिले के बागचीनी थानाक्षेत्र के नंद गंगोली गांव में देवेंद्र शर्मा का बेटा राघव (3) रविवार सुबह अपनी दादी के साथ खेत में गया था। उसी दौरान खेलते समय वह ट्यूबवेल के बोर में गिर पड़ा। बोर 100 फुट से ज्यादा गहरा बताया गया है, लेकिन बच्चा 50 से 60 फुट की गहराई में फंसा हुआ है।

बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रविवार दोपहर से सेना बचाव कार्य में जुटी हुई है। बोर के समानांतर एक बड़ा गड्ढा खोदा गया है। वहीं बच्चे पर कैमरे की मदद से नजर रखी जा रही है। उसे ऑक्सीजन भी पहुंचाई जा रही है। क्षेत्रीय विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार ने संवाददाताओं को बताया कि पूरी रात बचाव अभियान जारी रहा। उम्मीद है कि बच्चे को जल्द सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा। स्थानीय लोग बच्चे की सलामती की दुआ मांग रहे हैं।

 

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending