Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मुरादाबाद का पर्वतारोही एवरेस्ट फतह करने के बाद से लापता

Published

on

Loading

मुरादाबाद, 22 मई (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का रहने वाला पर्वतारोही रवि कुमार माउंट एवरेस्ट फतह करने के बाद लापता हो गया है। उसने शनिवार को नेपाली समय 1 बजकर 28 मिनट पर दोपहर में माउंट एवरेस्ट फतेह कर तिरंगा लहराया था।

मुरादाबाद जनपद के भोला सिंह की मिलक निवासी पर्वतारोही रवि कुमार दुनिया की कई चोटियों पर तिरंगा फहरा चुके हैं। रवि से किसी भी तरह से कोई संपर्क न होने के बाद से पूरा परिवार परेशान है, वहीं मुरादाबाद के लोग उसकी सलामती के लिए दुआएं कर रहे हैं।

पिता हरकेश का कहना है कि 21 मार्च को रवि मुरादाबाद से रवाना हुए थे। उन्होंने बताया, 20 मई को सूचना आई थी कि रवि ने तिरंगा फहरा दिया है, लेकिन उसके बाद कोई सूचना नहीं मिली। अभी सूचना मिली है कि उसका मोबाइल मिल गया है, उसे कहीं किसी पेड़ पर फंसा हुआ बताया जा रहा है। ईश्वर उसकी रक्षा करे, मैं सभी देशवासियों से उम्मीद करता हूं कि वे उसके लिए दुआएं करें और वह सही सलामत घर वापस आ जाए।

उधर, रवि के बड़े भाई मनोज ने बताया कि पिछली बार रवि से 16 मई को बात हुई थी और आज पता चला है कि जो 5 लोग दल में थे, उनमें से 3 वापस आ गए हैं, लेकिन रवि का पता नहीं चल रहा है। और हमसे किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने अभी तक कोई संपर्क नहीं किया है।

रवि कुमार ने देश के लिए कई जगह अपनी जीत का तिरंगा फहराया है, माउंट एवरेस्ट भी ये तीसरी बार गए हैं। इन्होंने देश का नाम रौशन किया है। पूरा मुरादाबाद देश के लाल रवि कुमार के लिए दुआएं कर रहा है।

Continue Reading

नेशनल

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को बताया देश के लिए काला धब्बा, कहा- उसे जनता से कोई सरोकार नहीं

Published

on

Loading

पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को देश के लिए काला धब्बा बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश की जनता से कोई सरोकार नहीं है, वो सिर्फ और सिर्फ अपने राजनीतिक हितों के बारे में सोचती है। उन्होंने कहा, अपने राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकती है। गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा आज की तारीख में कांग्रेस देश और लोगों के लिए काला धब्बा (Black Spot) बन चुकी है। कांग्रेस के नेता विदेशों में जाकर देश को गाली देते हैं।

गिरिराज सिंह ने कहा कि यही इन लोगों का चाल, चरित्र और चेहरा है। इन लोगों पर भरोसा करना देश को खतरे में डालने के बराबर है। बीजेपी नेता ने कहा कांग्रेस हमेशा से ही देश के लोकतंत्र को बदनाम करती आई है। कांग्रेस कभी भी देश के लोगों के भले के बारे में नहीं सोच सकती। कांग्रेस के नेताओं ने वैश्विक मंच पर हमेशा से ही देश को अपमानित किया है, जो किसी भी मायने में उचित नहीं है। यह कहना गलत नहीं होगा कि कांग्रेस देश के लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए काला धब्बा बन चुकी है।

बता दें कि गिरिराज सिंह बीजेपी (BJP) के प्रखर नेताओं में से एक हैं, जो किसी ना किसी मसले को लेकर कांग्रेस पर हमलावर रहते हैं। शायद ही ऐसा कोई मुद्दा हो, जिसे लेकर वो कांग्रेस को घेरने से चूकते हों। उनके द्वारा दिए गए बयान हमेशा से ही सुर्खियों में रहते हैं। फिलहाल, वो बेगूसराय से सांसद हैं। इस बार भी उन्हें इसी सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया था, जहां से उन्होंने भारी मतों से जीत हासिल की। इस बार भी उन्हें मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

Continue Reading

Trending